Best Places to Visit in Bhopal: क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों को लेकर लेक सिटी भोपाल पूरे परवान पर है। रविवार को शहर के बाजारों से लेकर हर टूरिस्ट स्पॉट तक क्रिसमस की बेहतरीन रौनक दिखाई दे रही है। बता दें कि, वैसे तो क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार है, मगर इसे कई अन्य लोग भी मनाते हैं। झीलों की नगरी भोपाल शहर में कई रेस्टोरेंट, कैफे, पब और होटल्स में यंगस्टर्स, कल्पस और फैमिली मेंबर के लिए स्पेशल डीजे नाइट का अरेंजमेंट किया गया है।
वहीं खाने के शौकीन लोगों के लिए इंडियन के साथ अमेरिकन और इटालियन व्यंजन तैयार किए गए हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए शहर में अनेक स्थानों पर संगीत से सजी महफिले तैयार की गई हैं। जिनमें गजल, बॉलीवुड म्यूजिक सहित कई तरह के इवेंट होंगे। आप भी अगर फैमिली सहित विंटर वैकेशन पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भोपाल व इसके आसपास कई खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट हैं, जो आपके संडे के मूड को एक खास खुशी में बदल देंगे।
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाएं इन खास जगहों पर
विंटर वैकेशन के मूड को इंजॉय करने के लिए आप अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आपके लिए शहर में कई बेहतरीन स्पॉट हैं। जहां आप नाइट में क्रिसमस का लुत्फ उठाने के लिए वन विहार नेशनल पार्क, बड़ा तालाब, ट्राईबल म्यूजियम मानव संग्रहालय सहित कई टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकते हैं। इसके अलावा भी आपके पास शहर के आस-पास रातापानी, लावाड़ी, भोजपुर समेत कई स्पॉट भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं। जहां आप लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने सहित शहर की भव्य सजावट देख सकते हैं।
क्यों मनाते हैं क्रिसमस
क्रिसमस ईसाइयों का सबसे प्रमुख त्योहार है। जो कि, पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग इसे अपने प्रभु ईसा मसीह यानी यीशु के जन्मदिन को खुशी के तौर पर मनाते हैं। जिसके चलते पूरी दुनिया में लगभग छुट्टी रहती है। ये त्योहार 12 दिन तक चलता है। इस मौके पर ईसाई धर्म के लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाते हैं। क्रिसमस बच्चों को सबसे अधिक लुभाने वाला त्योहार है। इस दिन बच्चे सेंटा के गिफ्ट के इंतजार में रहते हैं।
