भोपाल

भोपाल में फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, पासपोर्ट समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

भोपाल के बुधवारा इलाके में एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को पुलिस ने फर्जी पहचान के चलते हिरासत में लिया है। वह सालों से नेहा नाम से भारत में रह रहा था और अवैध रूप से दस्तावेज बनवाकर नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब उसकी गतिविधियों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं।

Image

फर्जी पहचान बनाकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (Photo: Canva)

Bhopal News: भोपाल के बुधवारा क्षेत्र से पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को हिरासत में लिया है, जो सालों से पहचान बदलकर भारत में रह रहा था, जिसे नेहा नाम से जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी नाम से उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब्दुल कलाम से पूछताछ जारी है, जिसमें यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह कब से भोपाल में रह रहा है, क्या वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल रहा है, और उसके खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

उसकी कॉल डिटेल्स और मोबाइल चैटिंग की भी गहन जांच की जा रही है, साथ ही खुफिया एजेंसियां उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। सुरक्षा कारणों से मामले को गोपनीय रखा गया है और उसे भोपाल के तलैया थाने में रखा गया है, जहां महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर मामले की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि अब्दुल ने पासपोर्ट समेत कई फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश की थी। हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान नेहा किन्नर के नाम पर दस्तावेजों की जांच हुई, जिससे उसकी असलियत उजागर हुई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे फर्जी दस्तावेज बनवाने में किसने मदद की। ऐसे में जल्द ही इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किए जाने की संभावना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article