नोएडा

UP Noida Ghaziabad School Closed: नोएडा समेत यूपी के इन शहरों में 14 जनवरी तक बंद हुए स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 08:31 AM IST

UP Noida Ghaziabad School Closed News Today in Hindi 2022: शीत लहर की स्थिति और बढ़ते कोहरे को देखते हुए आखिरकार नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड और से संबद्ध सभी बुनियादी और माध्यमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

Image

नोएडा समेत यूपी के इन शहरों में 14 जनवरी तक बंद हुए स्कूल

UP Noida Ghaziabad School Closed News Today in Hindi 2022: उत्तर भारत कड़ाके की ठंक से जूझ रहा है, हाल यह है कि दिन पर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस ठंड में बच्चे तो बच्चे बड़ों का भी घर से बाहर निकलकर काम करना मुश्किल होता जा रहा है। फिलहाल स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर आ गई है। शीत लहर की स्थिति और बढ़ते कोहरे को देखते हुए आखिरकार नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ICSE, CBSE, UP Board और madrasa education board से संबद्ध सभी माध्यमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

9 से 12 की कक्षा की टाइमिंग में हुआ बदलाव

इसके अलावा, राज्य के सभी बोर्डों में अपर प्राइमरी कक्षाओं - 9 से 12 तक के समय में बदलाव किया गया है। कक्षाएं 8.50 के स्थान पर प्रात: 10 बजे प्रारंभ होंगी और दोपहर 2.50 बजे के स्थान पर दोपहर 2 बजे समाप्त होंगी। जीबी नगर के डीआईओएस धरमवीर सिंह ने कहा, "नया समय 14 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।" डीआईओएस गाजियाबाद राजेश श्रीवास ने पुष्टि की कि "9 से 12वीं की अपर प्राइमरी कक्षाओं के लिए समय में बदलाव 14 जनवरी तक जारी रहेगा।"

इससे पहले कल खबर आई थी कि ठंड बीते सालों का रिकार्ड तोड़ती रही है, हरियाणा में 11 साल, पंजाब में 19 साल और भोपाल में 22 साल साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। शीत लहर का असर यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में है यही कारण है कि यूपी के 35 जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

और खराब हो सकता है मौसम

आईएमडी के मौसम अपडेट के अनुसार, इस सप्ताह भी स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है। बल्कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। यदि इन क्षेत्रों में मौसम और ठंडा होता है तो इसका असर यूपी व आसपास के राज्यों पर भी पड़ेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article