भोपाल

Repulic Day Celebration 2024: MP में कुछ यूं मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, आम लोगों के लिए खोला गया खास भवन

Republic Day 2024 Celebration Bhopal: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मध्य प्रदेश के राजभवन को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

Image

मध्य प्रदेश राजभवन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Republic Day 2024 Celebration Bhopal: मध्य प्रदेश में 75 वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। 26 जनवरी को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रात: 9 बजे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा गुरुवार से प्रदेश के राजभवन को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

राजभवन का अवलोकन

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित राजभवन आमजन के लिए खोल दिया गया है। यह निर्देश राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिया है। यह सुविधा 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक तय अवधि में आम नागरिक के लिए जारी रहेगी ताकि लोग आसानी से राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे।

थ्री-डी सेल्फी बूथ

जानकारी के मुताबिक, राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आमजन को अवलोकन की अनुमति रहेगी। मीडिया आजतक के मुताबिक, इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इसके अलावा कई सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस (Republic Day ) की परेड में शामिल होंगे ये विभाग

गणतंत्र दिवस (Republic Day ) की परेड के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जेल विभाग, निर्वाचन विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन बोर्ड, मत्स्य विभाग, राज्य सहकारी संघ मर्यादित विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड विभाग और वन विभाग की झांकियां प्रतिभाग करेंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article