शहर

Begusarai News: मोकामा-बेगूसराय जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें... राजेंद्र सेतु पर हुआ मेगा ब्लॉक, जानें क्या है वजह

Begusarai News: बेगूसराय के राजेंद्र पुल पर बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत के कार्य को ध्यान में रखते हुए पुल पर सभी वाहनों की आवाजाही को 20 घंटे के लिए बंद किया गया है।

Image

राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक

Begusarai News: मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेंद्र सेतु पर बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सेतु की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए इसे कुछ घंटों के लिए बंद किया गया है। मरम्मत के कार्य के दौरान यात्री वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। बता दें की इस सेतु को केवल 20 घंटों के लिए बंद किया गया है। 20 घंटे तक इस सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

कब तक बंद रहेगा पुल

नवभारत टाइम्स और न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, राजेंद्र सेतु को 6 जून की सुबह 10 बजे बंद किया गया। ये 7 जून की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। मरम्मत से संबंधित वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मरम्मत कार्यों को शुरू करने से पहले पटना और बेगूसराय जिला प्रशासन के साथ रेल प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। बता दें कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और अन्य वाहनों को सेतु पर जाने से रोकने के लिए सिमरिया और हाथीदह दोनों तरफ संबंधित जिला प्रशासन के पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

राजेंद्र सेतु की मरम्मत

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सेतु की मरम्मत का कार्य अप्रैल 2023 से चल रहा है। इस सेतु की मरम्मत की लागत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। राजेंद्र सेतु की सड़क की ढलाई का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा होने की संभावना जताई गई है। इसमें स्लैब की कटाई, स्लैब की ढलाई, सड़क मार्ग के स्लैब पर कंक्रीट का कार्य आदि शामिल है। इस दौरान वन-वे व्यवस्था के तहत सेतु पर वाहनों की आवाजाही 30-30 मिनट के अंतराल पर हो रही थी। लेकिन 6 से 7 जून के लिए पूरे सेतु को बंद किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article