शहर

Bareilly News: सोनम सिद्दीकी बनी लक्ष्मी, विष्णु संग रचाई शादी, रामलला से मांगेंगे वरदान!

Bareilly News: बरेली की रहने वाली सोनम सिद्दीकी ने धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू युवक विष्णु से शादी कर ली है। शादी के बाद उनका आगे का प्लान सबसे पहले अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का है।

Image

मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू युवक से रचाई शादी

Photo : Twitter

Bareilly News: बरेली में एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए एक हिंदू युवक से शादी कर ली है। दोनों की शादी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। युवती का कहना है कि उसके परिवार वाले उसकी शादी किसी और जगह करवाना चाहते थे, लेकिन उसने हिंदू धर्म के युवक से शादी कर ली। वह विष्णु मौर्य नाम के युवक को पिछले 12 साल से जानती हैं। विष्णु से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद सोनम सिद्दीकी अब लक्ष्मी बन गई है और उन्होंने विष्णु से शादी कर ली है। धर्म परिवर्तन करते हुए सोनम से लक्ष्मी बनी युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है। उनकी शादी और धर्म परिवर्तन में परिवार की कई मर्जी नहीं है।

सोनम बनी लक्ष्मी ने हिंदू धर्म अपनाने और विष्णु से शादी करने के बाद अपने परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इसके साथ ही लक्ष्मी कहती है कि वह विष्णु का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी और उनके साथ ही अपना पूरा जीवन व्यतीत करेंगी।

सोनम से लक्ष्मी बनी युवती ने विष्णु से रचाई शादी

मुस्लिम युवती के धर्म परिवर्तन करने और हिंदू युवक से शादी का ये मामला बरेली के थाना देवरनिया में स्थित एक गांव का है। यहां सोनम नाम की युवती ने धर्म परिवर्तन करते हुए हिंदू युवक विष्णु के साथ शादी की है। मिली जानकारी के अनुसार सोनम अब लक्ष्मी बन गई है और उन्होंने हिंदू धर्म के रीति रिवाजों से शादी की है। सोनम बनी लक्ष्मी ने बताया कि उसे तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं पसंद नहीं है। वह इन प्रथाओं की विरोधी है। उनकी आस्था प्रभु श्रीराम में अधिक है। शादी के बाद लक्ष्मी का प्लान पति विष्णु के साथ अयोध्या जाकर श्रीराम के दर्शन करने का है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article