शहर

Ayodhya Ram Mandir: बाल राम भक्त को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, सुनिए क्या बोले 12 वर्ष के महंत

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए 12 वर्ष के नन्हें राम भक्त महंत सूरज दास को भी निमंत्रण मिला है। बता दें ये वही राम भक्त हैं जिन्होंने विपक्ष के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल ना होने पर अपनी प्रतिक्रिया से काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में आज को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर पूरे देश में तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए 12 वर्ष के नन्हें राम भक्त महंत सूरज दास को भी निमंत्रण मिला है। बता दें ये हनुमानगढ़ी के वही बाल महंत है जिन्होंने विपक्ष के तमाम नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल न होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद इस छोटे से राम भक्त की चर्चा पूरे देश में तेज हो गई थी।

12 साल के महंत सूरज दास ने विपक्ष द्वारा प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने के फैसले पर कहा था कि ये विपक्ष के नेताओं का सौभाग्य था कि उन्हें निमंत्रण मिला था। लेकिन उन्होंने ऐतिहासिक अवसर को गंवा दिया। ये भाजपा का कार्यक्रम नहीं है, ये पूरे सनातनधर्मियों का कार्यक्रम है। ये भगवान का कार्यक्रम है। ये मोदी-योगी का कार्यक्रम नहीं है। ये राम का कार्यक्रम है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना बाल महंत ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं। राम को नहीं मानने वाले कैसे देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं?

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article