शहर

UP News: डबल इंजन का कमाल ! अयोध्‍या के बाद यूपी को मिलेंगे 9 और एयरपोर्ट, इन शहरों को मिलेगी नई उड़ान

UP Airport List: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि, एक साल में यूपी के एयरपोर्ट की संख्‍या 10 से बढ़कर 19 हो जाएगी। इसके साथ ही उन्‍होंने शहरों के नाम भी बताए जहां एयरपोर्ट बनने वाले हैं।

Image

उत्‍तर प्रदेश में एयरपोर्ट। (सांकेतिक फोटो)

UP Airport List: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम का उद्घाटन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस एयरपोर्ट की सौगात देते हुए अयोध्‍या के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात भी दी। अयोध्‍या एयरपोर्ट के क्रियान्वित होते ही उत्‍तर प्रदेश के पास कुल 10 एयरपोर्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगले दो महीने में यूपी को विकास की रफ्तार देने का ऐलान कर डाला है। दरअसल, मोदी सरकार ने अगले दो महीने में यूपी को पांच और नए एयरपोर्ट देने का प्‍लान बनाया है। माना जा रहा है कि, इससे न केवल यूपी का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बेहतर होगा बल्कि यूपी में रोजागार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

इन शहरों को मिलेंगे पांच एयरपोर्ट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के एयर इंफ्रा पर बात करते हुए कहा कि, 2014 तक यूपी में महज छह एयरपोर्ट ही थे, इसके बाद आज यहां पर 9 एयरपोर्ट हुए हैं। अयोध्‍या एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यूपी के 10 एयरपोर्ट हो जाएंगे, लेकिन हमारी सरकार आने वाले एक साल में यूपी में एयरपोर्ट की संख्‍या 10 से बढ़ाकर 19 करने वाली है। आने वाले दो महीनों में आजमगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट को एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है।

2024 में जेवर एयरपोर्ट को तोहफा

हमारी सहयोगी वेबसाइट नवभारत टाइम्‍स के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अक्टूबर-नवंबर 2024 में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने की बात कही है। दावा किया जा रहा है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक करोड़ 20 लाख लोगों की क्षमता वाला टर्मिनल होगा। सिंधिया ने यूपी के अलावा देश के एयर इंफ्रा पर भी बात की औ कहा कि, देश में 74 एयरपोर्ट थे और 75 एयरपोर्ट अकेले हमारी सरकार ने बनवाए हैं। वहीं, उन्‍होंने ये भी कहा कि, देश में आज की तारीख में 149 एयरपोर्ट हैं और 2030 तक एयरपोर्ट्स का ये आंकड़ा बढ़कर 200 पहुंचाने का लक्ष्‍य है।

अयोध्या एयरपोर्ट है अत्‍याधुनिक

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने अयोध्‍या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में कहा है कि, ये एयरपोर्ट अत्‍याधुनिक व्‍यवस्‍थाओं से लैस है। पुराने मंदिर, संस्कृति के आर्किटेक्चर पर इस एयरपोर्ट का आकार आधारित है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने 6600 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में फैले इस एयरपोर्ट पर यात्रियों को हर सुविधा मिलने की बात भी कही। अयोध्‍या एयरपोर्ट की मजबूती के बारे में उन्‍होंने कहा कि, ये इतना मजबूत एयरपोर्ट है कि इस पर एयरबस A321 और बोइंग 737 सहित विभिन्न प्रकार के विमान उतर सकते हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article