हिमाचल में इस शहर के पास है देश का आखिरी गांव, जिस पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, जानें खास बातें

खूबसूरत! इसके अलावा शायद ही आपके मुख से कुछ निकले इस गांव को देखकर। जी हां हिमाचल प्रदेश में मौजूद देश के इस आखिरी गांव की खूबसूरती पर तो मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी फिदा हो गए हैं। चलिए आपको इस छोटे से गांव चिटकुल की वर्चुल सैर कराते हैं।

कहते हैं खूबसूरती देखने वाले के आंखों में होती है। लेकिन कुछ जगहों की खूबसूरती इस कहावत को भी झुटला देती हैं। क्योंकि यह जगहें इतनी खूबसूरत होती हैं कि ऐसा शख्स चिराग लेकर भी नहीं मिलता जिसे वहां खूबसूरती नजर न आए। खासतौर पर अगर बात भारत के किसी दूर-दराज के गांव की हो तो खूबसूरती खिलकर आती है। हिमाचल प्रदेश में तिब्बत बॉर्डर के पास एक गांव है, जो बॉर्डर से पहले भारत का अंतिम गांव भी है। इस गांव की खूबसूरती ने मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का भी ध्यान आकर्षित किया है।

Chitkul-himachal-Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा ने शेयर की चिटकुल की यह तस्वीर (फोटो - @anandmahindra X)

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जैसे ही हिमाचल प्रदेश के चिटकुल गांव की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, वैसे ही वायरल हो गई। हर कोई इस गांव की खूबसूरती का कायल हो गया। कई लोग तो यह भी पूछ रहे हैं कि यह फोटो असली है या AI से बनाई गई है। आनंद महिंद्री ने 20 जुलाई को चिटकुल की जो फोटो अपने X हैंडल से शेयर की उसे फोटोग्राफर दिव्या एल चैतन्य ने लिया है।

End of Feed