शहर

Noida: रजनीगंधा चौक से सेक्टर 57 तक नोएडा में बनेगा नया एलिवेटेड रोड, आज से शुरू होगा सर्वे

नोएडा में मास्टर प्लान रोड-1 पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। सेक्टर-3 के रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 तक बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी की टीम अलाइनमेंट सर्वे करने पहुंच रही है। लंबे समय से ठप पड़ी इस योजना को अब दोबारा शुरू करने की दिशा में प्राधिकरण ने कदम तेज कर दिए हैं।

Image

नोएडा में सेक्टर-3 से सेक्टर-57 तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए अलाइनमेंट सर्वे (प्रतीकात्मक फोटो)

Noida News: नोएडा के मास्टर प्लान रोड-1 पर सेक्टर-3 स्थित रजनीगंधा अंडरपास से लेकर सेक्टर-57 तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए गुरुवार को अलाइनमेंट सर्वे किया जाएगा। इस दौरान आईआईटी की टीम प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी। एमपी-1 पर इस एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना पहले ही बनाई जा चुकी है। इस परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2015 में उस समय के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया गया था।

पत्र भेजकर सर्वे कराने का अनुरोध

इसके बाद यह परियोजना लंबे समय तक ठप पड़ी रही। अब प्राधिकरण ने एक बार फिर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। हाल ही में प्राधिकरण ने आईआईटी को पत्र भेजकर सर्वे कराने का अनुरोध किया था, जिसके तहत टीम गुरुवार को मौके पर पहुंचेगी। इस दौरान यह जांचा जाएगा कि एलिवेटेड रोड के निर्माण और उसके लूप (एंट्री-एग्जिट) तैयार करने में किसी प्रकार की बाधा तो नहीं है।

10 लेन वाले एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव

इसके साथ ही, डीएनडी से यमुना पुस्ता के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ने के लिए 10 लेन वाले एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में इस परियोजना को जमीन पर उतारना आसान नहीं माना जा रहा है। इसका प्रमुख कारण इस क्षेत्र में स्थित दलित प्रेरणा स्थल और ओखला पक्षी विहार हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट के चालू होने के बाद वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसे देखते हुए इस योजना पर विचार किया जा रहा है।

पुस्ता मार्ग पर छह लेन के एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव

फिलहाल पुस्ते पर छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसे चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। चिल्ला एलिवेटेड रोड महामाया फ्लाईओवर पर आकर समाप्त होगी और वहां से एक नए एलिवेटेड मार्ग के जरिए पुस्ता को कनेक्ट किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा डीएनडी से सीधे पुस्ता तक संपर्क स्थापित करने पर भी विचार किया जा रहा है। प्राधिकरण के मुताबिक, इस मार्ग को भविष्य में 10 लेन तक विस्तारित करने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चार या छह लेन से अधिक का निर्माण संभव नहीं दिख रहा है। इसकी प्रमुख वजह रास्ते में स्थित दलित प्रेरणा स्थल है, जहां निर्माण की अनुमति हासिल करना आसान नहीं है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'