आगरा

Agra News: कोर्ट से वापस आ रही थी महिला, रास्ते पर बरसाईं गोलियां; इस पर हत्या का शक

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोर्ट से वापस आ रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का पति के खिलाफ गुजारे भत्ते के केस को लेकर विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो-Istock)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

आगरा : जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में अदालत से लौट रही एक महिला की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए महिला के पति पर ही हत्या का संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र में करीब साढ़े चार बजे शाम को यह घटना हुई मंजू (47) अदालत से लौट रही थी और इसी दौरान उसे गोली मार दी गई।

फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि थाना फतेहाबाद इलाके में मंजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में महिला के पति पर ही हत्या का संदेह है। उन्होंने कहा कि पुलिस पति की तलाश कर रही है।

15 साल पहले हुई थी शादी

एसीपी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि करीब 15 साल पहले मंजू की मनोज से शादी हुई थी और बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला अदालत तक पहुंच गया। मंजू का पति मनोज से गुजारा भत्ता का मामला अदालत में चल रहा है और अदालत से ही लौट रही थी। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल