आगरा

Agra: इन इलाकों में दो दिन तक वाहनों की नो एंट्री, आगरा जाने से जरूर देखें रूट चार्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 07:20 PM IST

Route Diversion in Agra: अगर आप आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि दो दिनों तक शहर के कई इलाकों में वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल, गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते आगरा में दो दिनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

Image

आगरा में दो दिनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

Uttar Pradesh News: गणेश विसर्जन को लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिनों (गुरुवार और शुक्रवार) के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इन दो दिनों तक शहर के हाथी घाट, बल्केश्वर और कैलाश घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसे देखते हुए ट्रैफिक सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया गया है। परिवर्तन से जुड़ी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने साझा की है।

सुबह 6 बजे से वाहनों को रोकने का निर्देश

अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात अरुण चंद्र ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए ये बताया कि विसर्जन के दौरान यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह 6 बजे से वाहनों को रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। थाना पुलिस भी नियमों का पालन कराने के लिए सहयोग करेगी। अरुण चंद्र ने दावा किया कि आगरा में जाम की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

किन इलाकों के लिए क्या है ट्रैफिक प्लान?

  • वाटर वर्क्स चौराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहा तक हर तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा है।
  • आंबेडकर पुल पर एत्माद्दौला की ओर से बेलनगंज की तरफ कोई भी व्यवसायिक वाहन नहीं आएगा।
  • रोडवेज, टूरिस्ट बस अन्य व्यवसायिक वाहन की बिजलीघर चौराहा से, आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएंगे।
  • ऐसे वाहन जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है और यमुना एक्सप्रेसवे से आ रहे हैं, इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड, मॉल रोड से जाएंगे।
  • हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
  • शेष वाहनों को हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर श्मशान घाट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय यमुना किनारा मार्ग के हाथीघाट पर हर तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम, विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा हाथी घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं है।
  • सभी सवारी वाहनों को यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किया गया है, जो एमजी प्रथम रोड होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • वाहनों को पहले से निर्गत किए गए अनुमति पत्र और नो एंट्री पास गणेश प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक निरस्त माने जाएंगे।
  • सभी व्यवसायिक वाहनों पर सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कार्यालय के पास तिराहा से यमुना किनारे हाथीघाट की ओर प्रतिबंध रहेगा।
  • स्ट्रेची ब्रिज पर एत्माद्दौला की ओर से हर तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article