आगरा

Agra Yamuna: सुधरेगी यमुना की दशा, नदी में छोड़ा जाएगा पानी, मेहमानों के सामने कलकल बहेगी कालिंदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 03:31 PM IST

Agra Yamuna: प्रस्तावित जी-20 के प्रतिनिधिमंडल की बैठक से पहले ताजनगरी को सजाया जा रहा है। शहर को संवारने का कार्य जोरों पर चल रहा है। मेहमानों के आगमन से पहले यमुना नदी को भी चमकाया जाएगा। यमुना के घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नदी में पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर सिंचाई विभाग से वार्ता की जाएगी।

Image

आगरा में यमुना नदी को चमकाया जाएगा (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में रामबाग से लेकर ताजमहल तक सुधरेगी यमुना की दशा
  • विदेशी मेहमानों का आगमन से कालिंदी को मिलेगी राहत
  • मेहमानों के सामने कलकल बहेगी कालिंदी


Agra G-20 Summit: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कि गए, लेकिन नदी के हालात में कोई बदलाव नहीं आया। जी-20 देशों की बैठक और विदेशी मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी अब रामबाग से लेकर ताजमहल तक यमुना की दशा सुधारने में लगे हैं। आगरा शहर की ब्रांडिंग को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम ने ताजमहल पूर्वी गेट नाले के साथ अब मंटोला नाले पर कर्मचारियों को उतार दिया है। प्रदूषण से कराह रही कालिंदी को विदेशी मेहमानों का आगमन से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि यमुना नदी का जल स्तर भी काफी कम है। नदी के किनारों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। रामबाग से लेकर ताजमहल तक नदी के दोनों किनारों पर पॉलिथीन, कचरा और मलबे के ढेर दिखाई देते हैं।

उधर, नगर निगम ने वहां ताजमहल के पास पूर्वी गेट नाले की सफाई कराने के साथ-साथ नाले को कवर करने के लिए जी-20 के होर्डिंग लगा दिए हैं। आगरा किला पर नाले को टेप कर दिया है। अब मंटोला नाले पर कार्य किया जा रहा है। इस नाले का पानी कॉरिडोर स्थल से शमशान घाट तक यमुना में पहुंचता है।

यमुना नदी में छोड़ा जाएगा पानी

वहीं, विदेशी मेहमानों के सामने ताजमहल, आगरा किला और एत्माउद्दौला के पास यमुना नदी में पानी रहे, इसके लिए सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता की जाएगी, यमुना में अतिरिक्त पानी छुड़वाया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता (मथुरा) को हिंडन बैराज से 500 क्यूसेक पानी छोड़ने के साथ ही कोट स्कैप से 300 क्यूसेक हरनाल स्केप से 150 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ने के लिए पत्र लिखा है।

यमुना के घाटों की सफाई करेगा आगरा नगर निगम

नगर आयुक्त के अनुसार, यमुना घाटों की सफाई के लिए विशेष दस्ते गठित किए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की यह टीम ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के आसपास, कारीडोर स्थल, हाथी घाट, एत्माउद्दौला स्मारक के पीछे, रामबाग के पास यमुना के घाटों पर सफाई करेगी। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि ताजमहल के पूर्वी गेट नाले पर कार्य किया गया है। नाले की सफाई करा दी गई है। बदबू न उठे उसके लिए ट्रीटमेंट किया जा रहा है। अब नगर निगम टीम मंटोला नाले पर कार्य करेगी। जिससे वहां की गंदगी यमुना में न पहुंचे। सिंचाई विभाग से बातचीत करके यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article