आगरा

Taj Mahal 3 दिन रहेगा बंद, दो दिन बंद रहेगा किला, आगरा का बना रहे हैं प्लान तो कर दें कैंसिल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 7, 2023, 08:31 PM IST

Taj Mahal Closed: आने वाले वीकेंड पर आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस सप्ताह में ताजमहल 3 दिन के लिए और आगरा का किला दो दिन के लिए बंद रहेगा। जानें कब और क्यों-

Image

Taj Mahal 3 दिन रहेगा बंद, दो दिन बंद रहेगा किला, आगरा का बना रहे हैं प्लान तो कर दें कैंसिल

Taj Mahal will remain closed for 3 Days: आने वाले वीकेंड पर आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। G20 देशों के आने वाले मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आगरा में ताजमहल और लालकिला आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस सप्ताह में ताजमहल 3 दिन के लिए और आगरा का किला दो दिन के लिए बंद रहेगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ताजमहल 11 और 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उससे पहले 10 फरवरी शुक्रवार को ताजमहल की साप्ताहिक बंदी होती है। इस तरह ताजमहल 3 दिन लगातार बंद रहेगा। वहीं आगरा का किला 11 और 12 फरवरी को दर्शकों के लिए बंद रखा जाएगा। वीकेंड पर आगरा आने वाले पर्यटक इन दोनों स्मारकों का दीदार नहीं कर पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने ताजमहल और लाल किला बंदी के संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर ताजमहल और किला 11-12 फरवरी को आम सैलानियों के लिए बंद रखा जाएगा।

G20 समिट की वजह से लिया फैसला

बता दें कि जी-20 समिट के लिए उत्तर प्रदेश के चार शहरों को चयनित किया गया है। इसमें 3 समिट आगरा में होनी है। पहली 10, 11, 12 और 13 फरवरी और दो समिट अगस्त महीने में आयोजित होंगी। इसके साथ ही वाराणसी, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर को मिलाकर कुल 11 समिट उत्तर प्रदेश में होनी है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह से तैयार है।

G20 समिट की तैयारियां तेज

जी-20 सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश में जी-20 से जुड़े कुल 11 समिट होंगे, जिनकी शुरुआत आगामी 10 फरवरी से आगरा से होने जा रही है। जी-20 सम्मेलन के जरिए प्रदेश के विकास सहित डिजिटल यूपी की तस्वीर भी विदेशी मेहमानों के सामने पेश की जाएगी।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article