आगरा

Taj Mahal: आम सैलानियों के लिए ताजमहल तीन दिन और किला दो दिन रहेगा बंद, जारी हुई नई अधिसूचना, जानिए क्यों?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 01:57 PM IST

Taj Mahal And Agra Fort Close: वैलेंटाइन वीक में तीन दिन ताजमहल और दो दिन आगरा किला के आप दीदार नहीं कर पाएंगे। यह स्मारक आम सैलानियों के लिए बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई है। इस दौरान जी-20 देशों से आ रहे मेहमान ताजमहल और आगरा किला को निहारेंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने नया आदेश जारी कर दिया है।

Image

आम पर्यटकों की तीन दिन ताजमहल और दो दिन आगरा किला में नोएंट्री

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ताजमहल तीन दिन और आगरा किला दो दिन रहेगा बंद
  • आम पर्यटकों की नहीं होगी एंट्री, आने से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी
  • जी-20 डेलीगेशन करेगा ताजमहल और आगरा किला का दीदार


Taj Mahal And Agra Fort Close: मोहब्बत की नगरी में ताज का दीदार करने के लिए आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर है। ताजमहल तीन दिन बंद रहेगा, जबकि आगरा किला दो दिन के लिए बंद रहेगा। दरअसल, जी-20 देशों से आ रहे मेहमान ताजमहल और आगरा किला को निहारेंगे। मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर ताजमहल तीन दिन और आगरा किला दो दिन आम सैलानियों के लिए बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई है। ताजमहल की साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को होती है। इस वजह से ताजमहल तीन दिन बंद रहेगा। पहले ताजमहल और आगरा किला को सिर्फ 12 फरवरी को बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए इसमें परिवर्तन कर दिया है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने नया आदेश जारी कर दिया है।

नए आदेश के मुताबिक, जी 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण कार्यक्रम की वजह से ताजमहल और आगरा किला 11 और 12 फरवरी को आम सैलानियों के लिए बंद रहेगा। ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता ही है। इसलिए ताजमहल 10 फरवरी को भी बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि आम सैलानियों को दिक्कत न हो, इसलिए वेबसाइट पर यह सूचना डाल दी गई है, जिससे पर्यटक इन दिनों टिकट न बुक कराएं।

10 फरवरी को आएंगे प्रतिनिधिमंडल

आपको बता दें कि जी-20 समिट बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 10 फरवरी की रात को आगरा आ जाएगा। 11 फरवरी को महिला सशक्तिकरण पर होने वाले सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। प्रतिनिधिमंडल में 180 विदेशी मेहमान शामिल होंगे। इसके बाद मेहमान ताजमहल, आगर किला देखने जाएंगे। संशोधित आदेश के मुताबिक, अब 11 फरवरी को सुबह सूर्योदय से शाम सूर्यास्त तक आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। अधीक्षक पुरातत्वविद राजकुमार पटेल के अनुसार, डेलीगेशन के लिए किला और ताजमहल बंद रखाने की जानकारी एएसआई की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है।

जी-20 की बैठक में कई देशों के मंत्री शामिल होंगे

आगरा में 11 और 12 फरवरी को होने वाली जी-20 की बैठक में कई देशों के मंत्री शामिल होंगे। पहली बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। चर्चा में कई देशों के मिनिस्टर होंगे जो संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article