आगरा

Agra Sur Sarovar Lake History: ताज भी देखा, यमुना भी देखी; कोई नहीं है वैसा, इस झील का नजारा है जैसा

About Agra Sur Sarovar: अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आगरा का सूर सरोवर आपको बहुत पसंद आएगा। यहां के सुकून भरे माहौल में आप रंग-बिरंगे पक्षियों के बीच बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। साथ ही यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है।

Image

आगरा, सूर सरोवर

Photo : Twitter

Sur Sarovar Lake History: अक्सर आप आगरा घूमने का प्लान बनाते हैं। यहां स्थित ताजमहल की खूबसूरती निहारना सभी को पसंद है। साथ ही यहां आपने सिंकदर का किला, आगरा का किला, बुलंद दरवाजा जैसे कई ऐतिहासिक जगहें देखी होंगी। लेकिन इस बार अगर आप आगरा जा रहे हैं या अगरा में हैं और यहां और भी खूबसूरत जगह देखना चाहते हैं तो आगरा के कीठम झील आपके घूमने के लिए एक बेहतर और आसान विकल्प हो सकता है। अगर आप नेचर लवर है तो ये जगह आपको बेहद पसंद आएगी। प्राकृति की गोद में बसी इस जगह का एक-एक कोना सुकून भरा है।

आगरा के पास की ये जगह कीठम झील और सूर सरोबर के नाम से भी जानी जाती है। हरे-भरे घने जंगलों के बीच का ये तालाब बहुत ही खूबसूरत है। यहां आसपास के माहौल में आपको सुकून का एहसास होगा। यहां के शांत और खूबसूरत नजारे देख आपकी सारी चिताएं, थकान और स्ट्रेस कहीं दूर भाग जाएंगी। अलग-अलग देश से आए सुंदर पक्षियों की चहचहाहट सुनकर आपको यहीं बस जाने का मन करेगा। मानव निमृत यहां की झील दूसरे जगहों से आए पक्षियों का बसेरा हैं।

कैसे पड़ा सूर सरोवर नाम ?(History Behind Sur Sarovar)

इस झील को कीठम झील और सूर सरोवर के नाम से जाना था है। ऐसा माना जाता है कि इस झील का नाम कवि सूरदास के नाम पर रखा गया है। इसी जगह उन्हें भक्ति काव्य की रचना की प्रेरणा मिली थी।

कहां है सूर सरोवर(Sur Sarovar Location) ?

सूर सरोबर झील आगरा से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है। आप यहां आराम से अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए बेस्ट है। यहां आपको कई तरह के प्रवासी पक्षी और रंग-बिरंगी मछलियां देखने को मिलेंगी। साथ ही यहां आर्टिफिशियल टापू भी बनाए गए हैं।

सूर सरोवर बर्ड सेंचुरी(Sur Sarovar Bird Sanctuary)

यह एक बेहद ही खूबसूरत बर्ड सेंचुरी है। जहां आपको 160 तरह के खूबसूरत प्रवासी पक्षी देखने को मिलेंगे। शहर की शोरगुल से दूर यह एक सुकून वाली जगह है। यहां का कीठम झील की खूबसूरती देखने लायक है। यह पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया है। साथ ही यहां करीब 300 से ज्यादा अजगर और सुंदर पेड़-पौधे हैं। घने जंगलों के बीच यहां एक टापू भी है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौख है तो यह जगह आपको बेहद पसंद आएगी। यहां आप सुंदर फोटोज भी क्लिक कर सकती हैं। आप यहां बोटिगं का भी आनंद ले सकते हैं।

कैसे जाएं सूर सरोवर (Sur Sarovar Location)?

यह जगह आगरा-मथुरा के रास्ते में हैं। यहां के इदगाह बस स्टैंड से यह 18 किलोमीटर दूर है। वहीं आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 19 किलोमीटर है। आगरा एयरपोर्ट से यह 20 किलोमीटर दूर है। और दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 200 किलो मीटर की दूरी पर है। आप यहां आगरा से ऑटो या ई-रिक्शा से भी जा सकते हैं। आप आगरा से यहां तक के लिए कार भी रेंट पर ले सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article