आगरा

Agra: ताजनगरी में जमीं से आसमां तक होगी मेहमानों की सुरक्षा, स्नाइपर्स और एंटी ड्रोन सिस्टम होंगे तैनात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 03:03 PM IST

Agra G-20 Summit Security: ताजनगरी आगरा में जी-20 समिट के लिए आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। जी-20 प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस और पीएसी भी तैनात की जाएगी। खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है। एटीएस कमांडो भी तैनात कर दिए गए हैं।

Image

जी-20 समिट में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैयार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में आसमान से जमीन तक कड़ी रहेगी मेहमानों की सुरक्षा
  • प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स तैनात
  • खुफिया एजेंसियां सक्रिय, एटीएस कमांडो भी तैनात


Agra G-20 Summit Security: ताजनगरी आगरा में जी-20 समिट के लिए आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे। ताजमहल और आगरा किला के आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह रहेगी। इसके अलावा एटीएस को भी सक्रिय कर दिया गया है। गौरतलब है कि भारत में जी-20 देशों की पहली बैठक ताजनगरी में 11 से 13 फरवरी तक प्रस्तावित है। पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि जी-20 के मेहमानों की सुरक्षा पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स तैनात किए जा रहे हैं। मेहमानों के आगरा दौरे के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लोगों को तैनात किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, ताजनगरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी भी तैनात की जाएगी। आसपास के जोन से भी पुलिस फोर्स आएगी। स्पेशल टीमें लगेंगी। मेहमानों के मार्ग पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रतिनिधिमंडल के काफिला निकलने के वक्त वाहनों को भी रोका जाएगा। साथ ही रूट भी डायवर्ट किया जाएगा।

आगरा में चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पुलिस का पहरा

जी-20 का प्रतिनिधमंडल दस फरवरी की शाम को आगरा पुहंच जाएगा। प्रतिनिधमंडल की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है। ताजनगरी में एटीएस कमांडो ने डेरा डाल लिया है। चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पुलिस का पहरा रहेगा। एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है। दो टीमें एटीएस कमांडो की आई हैं। एटीएस कमांडो ने खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल और ताजमहल से आगरा किले के रूट पर जांच पड़ताल भी की है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता ने भी जगह-जगह जांच की।

होटलों के बाहर भी सुरक्षा रहेगी कड़ी

प्रतिनिधमंडल के सदस्य दो होटलों में ठहरेंगे। होटलों के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आगरा में हर कट, चौराहे और तिराहे पर फोर्स तैनात रहेगी। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल पूर्वी गेट तक सात किलोमीटर दूरी पर एक दर्जन से अधिक जगह रूफटॉप ड्यूटियां भी लगी हैं। आगरा की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी के लिए बाहर से अधिकारी आ रहे हैं। इसमें आठ अपर पुलिस अधीक्षक, 12 डिप्टी एसपी और दो कंपनी पीएसी शामिल हैं। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल के रूट पर 1500 सिपाही और 200 दरोगा तैनात रहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article