आगरा

कोहरे के चलते आगरा में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत; 20 लोग गंभीर रूप से घायल

आगरा के अछनेरा में आज सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मैक्स पिकअप और मजदूरों से भरी बस की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Agra News: आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास मगुर्रा गांव के पास आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक मैक्स पिकअप में सवार जूते की फैक्ट्री के मजदूरों से भरी बस घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

काम करके लौट रहे थे मजदूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप में सवार सभी मजदूर फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण बस चालक का नियंत्रण छूट गया और वह मैक्स पिकअप में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article