आगरा

Agra News: आगरा में बदमाशों का आतंक, कार में बैठे युवक पर चलाई गोली; लोगों में दहशत

आगरा में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। बता दें कि युवक रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाहर निकला और अपनी कार में बैठा था, तभी उस पर गोली चला दी गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Agra News: ताजनगरी आगरा में बीती रात गोलीबारी की घटना घटी है। आगरा के एक रेस्टोरेंट के बाहर युवक को गोली मार दी गई। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था और खाना खाकर जैसे ही बाहर निकला, तभी घात लगाए बदमाश ने उस पर गोली चला दी।

ग्वालियर का रहने वाला था युवक

जानकारी के अनुसार, युवक ग्वालियर का रहने वाला था और वह खाना खाकर गाड़ी में बैठा था, तभी उस पर गोली चला दी गई। यह घटना आगरा के मलपुरा क्षेत्र की है, जहां बीती रात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!