Agra SN Medical College: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज में सस्ती दरों पर दवाई उपलब्ध हो सकेंगी। दरअसल एसएन मेडिकल कॉलेज को हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड और इन्वेस्टिगेशन रिवॉल्विंग फंड में दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे मेडिकल कॉलेज में एक मेडिकल स्टोर खोला जाएगा। जो दवाएं मरीजों को बाहर मिलती हैं, वह एसएन मेडिकल कॉलेज में ही सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही मरीजों की जांच भी सस्ती दर पर हो सकेंगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने वाले और वार्ड में भर्ती मरीजों को सभी दवाएं काउंटर से निशुल्क नहीं मिल पातीं हैं। ऐसे में तमाम दवाएं बाहर से मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती है, जो कि मरीजों को काफी महंगी पड़ती हैं।
