आगरा

Agra News: 20 साल पुलिस को दिया चकमा, भाई की साली पर एसिड अटैक करने वाला गिरफ्तार

आगरा में साल 2002 में भाई की साल पर एसिड से अटैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने 20 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने तत्कालीन एडीजी राजीव कृष्ण से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

Image

भाई की साली पर एसिड अटैक करने वाला गिरफ्तार

Photo : ANI

आगरा: 20 साल पहले महिला पर हुए एसिड अटैक के मामले में फरार चल रहे आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने भाई की साली पर एसिड अटैक कर घर से भाग गया। मामले में पीड़िता की ओर से केस दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस को उसका इंतजार था।

इसलिए किया था अटैक

मामला एत्माद्दौला थाना के नगला मसानी है। यहां साल 2002 में अग्रसेनपुर की रुकैया नाम की युवती अपनी बहन की ससुराल आई थी। सात सितंबर की रात बहन के देवर ने उस पर तेजाब डाल दिया था, जिससे युवती का चेहरा पूरी तरह झुलस गया था। उसे इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया। इसके बाद वो अपने गांव चली गई। घटना के 20 साल बाद जनवरी 2023 में रुकैया ने तत्कालीन एडीजी राजीव कृष्ण और आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर से मुलाकात अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। उनके आदेश पर थाना एत्मादुद्दौला मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में मुकदमा अलीगढ़ के रोरावर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ आरोप पर नजर बनाए रखा था। इसी बीच शनिवार को उसे गिरफ्तार अदालत में पेश किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article