आगरा

Love Jihad : हिंदू लड़की के साथ होटल में था मुस्लिम युवक, फिर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने किया ये काम

अलीगढ़ में हिंदू युवती को नाम बदलकर और बहला फुसलाकर होटल ले गए एक मुस्लिम युवक को हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। लड़के के मुस्लिम होने का भेद खुलने पर उसे पुलिस को सौंप दिया और लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Image

हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ होटल से पकड़ा

अलीगढ़: यूपी में फिर एक बार लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस बार अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित मसूदाबाद पर हिंदू युवती को बहला फुसलाकर होटल ले गए एक मुस्लिम युवक को हिंदूवादियों ने होटल से धर दबोचा। जब हिंदूवादियों ने युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो युवक ने पहले तो अपना हिंदू नाम (अमन) बताया और फिर कड़ाई से पूछने पर उसने अपना सही नाम बताया। युवक की पहचान सामने आने पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने उक्त युवक को थाना बन्नादेवी पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने हिंदू लड़की को झांसे में रखने और लव जिहाद करने की आशंका के चलते कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिहलाल, 2 समुदायों से जुड़े मामले की सूचना पुलिस भी अलर्ट हो गई। सूचना पाते ही सीओ विशाल चौधरी थाना बन्नादेवी पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मसूदाबाद स्थित एक होटल संचालक बिना कोई आईडी लिए और चंद पैसों के लालच में होटल में कमरे देता है। वहां इस तरह के लोग अक्सर पहुंचते हैं। आज भी यह लव जिहाद का एक मामला आया है, जहां एक मुस्लिम लड़का होटल में एक हिंदू लड़की को लेकर पहुंचा था। इसी की सूचना पर हम लोग यहां पहुंचे तो मामला खुलकर सामने आया।

नाम बदलकर लड़की को गुमराह कर रहा था मुस्लिम युवक

बताया जा रहा है कि जब हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को इस बात सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान लड़का काफी देर तक अपना नाम अमन बताता रहा है, लेकिन जब उससे कड़े लहजे में पूछताछ की गई तो भेद खुल गया और उसने अपना परिचय मुस्लिम युवक के रूप में दिया। फिर क्या था हिंदूवादी कार्यकर्ता नाराजगी जताने लगे और लड़के को पकड़कर नजदीकी थाने में पुलिस को सौंप दिया और लड़की को उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया है। सीओ ने तहरीर लेने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article