आगरा

Agra: आगरा में अब रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा वाटर एटीएम से ठंडा पानी, देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 01:55 PM IST

Agra Water ATM: ताजनगरी आगरा में गर्मियों में रेल यात्रियों को स्टेशनों पर वाटर एटीएम से ठंडा पानी मिलेगा। 25 वाटर एटीएम के लिए आगरा रेल मंडल ने टेंडर निकाल दिया है। यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर आरओ का पानी मिलेगा। जल्द ही वाटर एटीएम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

आगरा के स्टेशनों पर वाटर एटीएम से मिलेगा ठंडा पानी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगा वाटर एटीएम से ठंडा पानी
  • यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर मिलेगा आरओ का पानी
  • 25 वाटर एटीएम के लिए आगरा रेल मंडल ने टेंडर निकाला


Agra Water ATM: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आगामी गर्मी के मौसम में रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी मिलेगा। बीते चार वर्ष से रेलवे स्टेशनों पर बंद पड़े वाटर एटीएम गर्मी के सीजन से पहले शुरू हो जाएंगे। 25 वाटर एटीएम के लिए आगरा रेल मंडल ने टेंडर निकाल दिया है। वाटर एटीएम की सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर आरओ का पानी मिलेगा। आपको बता दें कि कोरोना काल से पहले आगरा रेल मंडल के आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर लगे वाटर एटीएम बंद हो गए थे।

घाटे का हवाला देकर ठेका लेने वाली कंपनी ने एटीएम का संचालन करने से हाथ खड़े कर दिए थे। अब एक बार फिर करीब चार साल बाद रेलवे को यात्रियों के लिए गर्मी में ठंडा और कम कीमत पर पानी देने की सुध आई है।

आईआरसीटीसी उठाता था पहले ठेका

आपको बता दें कि रेलवे ने आगरा रेल मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाटर एटीएम लगाने का टेंडर निकाल दिया है। इसमें आगरा कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर नौ, राजा की मंडी स्टेशन और आगरा फोर्ट पर छह-छह, ईदगाह और अछनेरा स्टेशन पर दो-दो वाटर एटीएम लगाने के लिए फर्म को आमंत्रित किया गया है। पहले आगरा रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर वाटर एटीएम लगाने का ठेका भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) उठाता था। लेकिन, उसकी शर्तें इतनी सख्त थीं कि ज्यादातर ठेकेदार बीच में ही भाग जाते थे। रेलवे बोर्ड ने सभी जगह से मिले फीडबैक के बाद बीते साल ठेका उठाने का अधिकार मंडल रेल प्रबंधक को दे दिया था। इसके साथ ही स्टेशन पर वाटर एटीएम लगाने के लिए शर्तों में भी ढील दी है।

जल्द ही वाटर एटीएम शुरू होने की उम्मीद

आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को आरओ का ठंडा पानी कम दाम पर देने के लिए ठेके पर वाटर एटीएम लगाने के लिए टेंडर निकाल दिया है। जल्द ही वाटर एटीएम शुरू होने की उम्मीद है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article