आगरा

Agra News: कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, मची अफरातफरी

bomb information at cantt railway station agra- आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। छावनी में तब्दील प्लेटफार्म में चेकिंग के बाद कुछ नहीं मिला। बाद में पता चला किसी ने अफवाह फैलाई थी।

Image

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना

Photo : ANI

आगरा: ताजनगरी के कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम बम की सूचना से अफरातफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म नंबर एक छावनी में तब्दील हो गया। रेलवे पुलिस फोर्स तुरंत डॉग स्क्वायड लेकर चेकिंग करने में जुट गया। इस दौरान प्लेटफार्म में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, काफी देर चेकिंग करने के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ नहीं मिल सका। बाद में पता चला कि बम की सूचना महज अफवाह थी।

अफवाह निकली खबर

दरअसल, शनिवार शाम लगभग छह बजे जीआरपी थाने पर एक फोन आया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और छह पर बम है। सूचना मिलते ही जीआरपी एक्शन मोड में आकर दोनों प्लेटफार्म पर पहुंची। जीआरपी ने तुरंत बम स्कवायड टीम को सूचना दी। टीम ने एक घंटे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक और छह की पूरी चेकिंग की। टीम के साथ डॉग भी था। पुलिस ने यात्रियों के बैग इत्यादि की भी गहनता से जांचे। इसके अलावा जांच के दौरान यात्रियों का आवागमन रोक दिया गया।

वहीं, बम की सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स को देख यात्रियों में भी दहशत मच गई। यात्री अचंभित थे। हालांकि, काफी देर तक चेकिंग करने के बाद भी बम जैसी कोई सामाग्री बरामद नहीं हुई। माना जा रहा है कि बम की सूचना महज एक अफवाह थी। फिलहाल माहौल नॉर्मल है। लेकिन, किसी भी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर जांच टीम चौकन्ना है। जांच एजेंसी अफवाह फैलाने वाले का पता लगा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article