आगरा

आ अब लौट चलें... प्यार में गिरफ्तार सास-दामाद लौटे घर; बेटी के मंगेतर को चुराने वाली सास की अजब जिद

Aligarh Saas Damaad Love Story: अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को दोनों दादो थाना पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मडराक पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति मारपीट करता था और अब वह दामाद के साथ ही रहेगी। इस मामले में दामाद ने क्या कहा, आइए जानते हैं:

Image

दामाद के संग भागी सास

Aligarh Saas Damaad Love Story: अलीगढ़ से सास और दामाद की अजब-गजब लव स्टोरी काफी सुर्खिया बटौर रही है। 6 अप्रैल को सास और दामाद अपने घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि सास शादी के गहने और घर से कैश लेकर अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई है। अब इस सास-दामाद की प्रेम कहानी में नया मोड़ आया है। बुधवार दोपहर को सास और दामाद अलीगढ़ वापस आकर थाना दादों पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मडराक पुलिस के हवाले कर दिया। जहां सास सपना देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति टार्चर करता था और वह अब अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ रहना पसंद करेगी।

शादी के दिन लौटे अलीगढ़

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी जीतेंद्र ने अपनी बेटी शिवानी की शादी दादो थाना क्षेत्र के निवासी राहुल से तय की थी। दोनों की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले ही राहुल अपनी होने वाली सास सपना देवी के साथ फरार हो गया। परिजनों का आरोप दोनों घर से कैश और शादी के जेवर लेकर फरार हुए थे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मडराक थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से पुलिस की टीम कई राज्यों में उनकी तलाश कर रही थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सास और दादों अचानक दादों थाने पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

फोन पर होती थी दोनों की बात

पुलिस द्वारा पूछताछ में सास ने अपने पति को लेकर कई हैरान करने वाली बातें बताई। सास ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय हुई थी। जिसके बाद राहुल का कभी-कभी फोन आया करता था। इस दौरान वह राहुल से फोन पर बात करती थी। महिला ने कहा कि वह अब राहुल के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है। उसने यह भी कहा कि उसपर कैश और जेवर ले जाने का आरोप गलत है। वह घर से सिर्फ अपना मोबाइल लेकर ही निकली थी।

दामाद ने बताया कि घर वाले करते थे टॉर्चर

पुलिस ने जब दामाद राहुल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कपड़े लेने के लिए उत्तराखंड जा रहा था, इसी दौरान महिला का फोन आया और उसने कहा कि अगर आप नहीं आओगे तो मैं मर जाउंगी। राहुल ने बताया कि सास सपना के घर वाले उसे टॉर्चर कर रहे थे और इनके सपोर्ट में कोई नहीं था। इसलिए उसने अलीगढ़ बस स्टैंड पर मुझे बुलाया। मैं इनको रात को 9 बजे लेकर गया। हम लोग अलीगढ़ से लखनऊ और लखनऊ से मुजफ्फरपुर पहुंचे। लेकिन जब हमें पता चला कि अलीगढ़ से पुलिस हमारी तलाश कर रही है तो हम ने सोचा कि पुलिस के सामने उपस्थित होने के बारे में फैसला किया।

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने इस मामले को लेकर बताया कि थाना मडराक में हमें कुछ दिन पहले एक सूचना मिली कि शादी से कुछ दिन पूर्व एक सास अपने दामाद के साथ अपनी स्वेच्छा से फरार हो गई। स्थानीय पुलिस ने इस सूचना के आधार पर तुरंत संज्ञान लिया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली कि दोनों नेपाल बॉर्डर के आसपास बिहार के जनपद सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। जिसके बाद हमने अपनी टीम भेजी। इस दौरान बिहार पुलिस ने भी बाकी लोकल यूनिट लगाकर रैकी करवाते हुए हमारा अच्छा सहयोग किया। अब ये लोग फिर से अलीगढ़ लौट आए हैं। इस मामले में अब आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article