
हाईवे
यमुना एक्सप्रेसवे-आगरा-अलीगढ़ हाईवे कनेक्शन (Yamuna Expressway Connects to Agra-Aligarh Highway)
अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर (Defence Corridor) से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसी के आसपास आर्थिक गलियारा (Economic Corridor) विकसित करने का प्लान है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे (National Highway) बाईपास से जोड़कर निर्माण किया जाएगा। उधर, आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से कनेक्ट किया जाएगा। इससे नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का तीसरा विकल्प हाईवे भी अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के लिए लाभकारी होगा। इससे हाईवे के किनारे उद्योग-धंधे (Industries) विकसित होंगे और स्थानीय लोगों को सीधे तौर पर रोजगार (Employment) के विकल्प मिल जाएंगे।
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर यात्रा समय (Agra-Aligarh Highway Travel Time)
इधर, एनसीआर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट, अलीगढ़-पलवल मार्ग (Aligarh-Palwal Route) पर डिफेंस कॉरिडोर समेत अन्य उद्योग धंधों के विकसित होने से सर्किल में भूमि नहीं बची है। लिहाजा, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का बोझ अधिक होने या आपात स्थिति में यह हाईवे आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधे पहुंचने का विकल्प होगा, जो सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगा। इसके अलावा मौजूदा अलीगढ़-आगरा के मध्य 85 किलोमीटर लंबे दो लेन हाईवे पर अक्सर लगने वाले जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा। यह हाईवे मडराक, सासनी, हाथरस, सादाबाद, खंदौली होते हुए आगरा को जोड़ता है। अभी अलीगढ़ से आगरा पहुंचने में औसत समय छाई से तीन घंटे लग जाते हैं। पुराने हाईवे पर दो टोल प्लाजा (Toll Plaza) में टोल शुल्क भी चुकाना होता है। लेकिन, नए हाईवे के निर्माण से यात्रा का समय घटकर एक घंटे या उससे भी कम हो सकता है।

हाईवे पर वाहन
भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत इस फोरलेन हाईवे का निर्माण दो पैकेज में एनएचएआई करेगा। इसका विकास आर्थिक और इंटर कॉरिडोर के रूप में किया जाएगा। इस हाईटेक मार्ग के निर्माण के लिए कुल 65 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होनी है। इसमें अलीगढ़ के 11, हाथरस जिले के 51 गांव और आगरा जिले के तीन गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। राजस्व विभाग की टीम इसके मानचित्र (Map) पर काम कर रही है।
अलीगढ़-आगरा हाईवे गांव सूची Aligarh-Agra Highway Village List)
| अलीगढ़ के गांव (Aligarh District Village List) | आगरा जिले के गांव (Agra District Village List) |
|
|
| हाथरस जिले के गांव (Hathras District Village List) | हाथरस जिले के गांव (Hathras Village List) |
|
|
अलीगढ़-आगरा हाईवे नक्शा (Aligarh-Agra Highway Map)
अलीगढ़, हाथरस और आगरा के संबधित गांव के किसानों की भूमि का नक्शा (Map) और गाटा संख्या जांच परख लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जिले की कोल ( Kol tehsil) और इगलास तहसील क्षेत्र (Iglas tehsil) में कुल 59.1623 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना तय हुआ है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। अब किसानों की संख्या और उनकी भूमि की माप संकलित की जा रही है। उसी आधार पर भूमि अध्याप्ति विभाग अधिग्रहित (Land Acquisition) करेगा। इस परियोजना के विकसित में एनएचएआई (NHAI) एक रेलवे ब्रिज (Railway Bridge) , तीन फ्लाईओवर (Flyover) और 55 अंडरपास (Underpass) बनाए जाएंगे।
| जानकारी | विवरण |
| हाईवे का नाम | अलीगढ़-आगरा हाईवे |
| हाईवे की लंबाई | 65 किमी. |
| परियोजना की लागत | 2385 करोड़ रुपये (अनुमानित) |
| हाईवे लेन संख्या | 4 |
| हाईवे में स्पीड | 80-100 किमी/घंटा (अधिकतम) |
| हाईवे में पुल | 1 |
| हाईवे फ्लाईओवर | 3 |
| हाईवे अंडरपास | 55 |
| निर्माणकर्ता कंपनी | एनएचएआई |
| निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि | 2026 संभावित |
