आगरा

Agra: प्रोफेसर पति के साथ नहीं रहना चाहती महिला, पत्नी ने बताई ऐसी वजह जानकार काउंसलर भी हैरत में पड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 09:27 PM IST

Professor And Wife Dispute: आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में गतिण के प्रोफेसर और उसकी पत्नी का विवाद पहुंचा है। पत्नी ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि वो कॉलेज की छात्राओं से घर आकर फोन पर मीठी-मीठी बातें करता है। हालांकि पति ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल परिवार परामर्श केंद्र से दंपति को अगली तारीख दी गई है।

Image

परिवार परामर्श केंद्र में प्रोफेसर और उसकी पत्नी का विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रोफेसर और उसकी पत्नी का विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा
  • कॉलेज की छात्राओं से बातें करने का आरोप
  • प्रोफेसर पति ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताया


Professor And Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के आगरा से जिले अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर परिवार परामर्श केन्द्र के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। दरअसल, ताजनगरी आगरा में पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में मैथ के प्रोफेसर का घरेलू विवाद पहुंचा है। कॉलेज की छात्राओं से फोन पर बात करने से प्रोफेसर के घर का माहौल बिगड़ गया है। पहले दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। महिला ने प्रोफेसर पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रोफेसर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है।

इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है। रविवार को दूसरी तारीख पर भी काउंसलर ने दोनों को केंद्र पर बुलाया और काफी समझाया, लेकिन दोनों ने साथ रहने से इनकार कर दिया। अब आखिरी प्रयास के लिए इन्हें तीसरी तारीख दी गई है।

घर आने के बाद भी पति छात्राओं से फोन पर करते हैं बातें

जानकारी के अनुसार, गणित के प्रोफेसर का विवाह छह साल पहले प्रयागराज में हुआ था। प्रोफेसर की पांच साल की एक बेटी भी है। छह माह पहले पति से विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई, तब से वह मायके में है। परिवार परामर्श केंद्र में दूसरी तारीख पर दोनों पहुंचे। यहां पत्नी ने कहा कि कॉलेज से घर आने के बाद भी पति छात्राओं से फोन पर मीठी-मीठी बातें किया करते हैं। पूछने पर कहते हैं कि छात्र हैं तो पढ़ाई के संबंध में पूछेंगे ही। कॉलेज की बातें कॉलेज में ही करें। जब देखो फोन पर खुश होकर छात्राओं से बातें करते रहते हैं।

बेवजह शक करती है पत्नी- प्रोफेसर

पत्नी के आरोपों पर पति ने कहा कि मैं एक टीचर हूं। छात्र-छात्राओं को अगर पढ़ने में कोई दिक्कत आती है तो वह फोन पर मुझसे पूछ लेते हैं। इस बात पर पत्नी शक करती रहती है, बिना वजह ही विवाद करती है। काउंसलर अमित गौड़ के अनुसार, दोनों को समझाया गया, लेकिन समझाने पर भी जब दोनों साथ रहने को तैयार नहीं हुए तो तीसरी तारीख दी गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article