आगरा

आगरा धर्मांतरण केस : सलाखों के पीछे पहुंचे 6 आरोपी; 4 की पुलिस रिमांड मंजूर

उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में कोर्ट ने 10 में से 4 आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि 4 को पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए भेजा है।

Image

(सांकेतिक फोटो-AI)

आगरा : ताजनगरी में अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में बहस के बाद 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि चार आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अभियोजन अधिकारी बृज मोहन कुशवाह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि धर्मांतरण मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सबूतों और तर्कों के आधार पर 6 आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया, जबकि बाकी 4 आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया। रिमांड पर भेजे गए आरोपियों में एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, शेखर राय उर्फ हसन अली, रहमान कुरैशी और मोहम्मद अली शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से बृज मोहन कुशवाह ने बताया कि चारों आरोपियों की रिमांड को लेकर कोर्ट में बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने दलीलों पर विचार किया और उसके बाद चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी। इस मामले में आरोपियों के पाकिस्तान से कनेक्शन और धर्मांतरण के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और विदेशी फंडिंग के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था।

इससे पहले 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़े धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह गिरोह प्रदेश में युवतियों को बरगलाकर, प्रलोभन देकर और कट्टरपंथी सोच के जरिए धर्मांतरण कराने में संलिप्त था। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए विभिन्न राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विदेशों से हो रही थी फंडिंग

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बताया था कि अवैध धर्मांतरण के लिए कनाडा, अमेरिका और दुबई समेत कई देशों से करोड़ों रुपए की अंतरराष्ट्रीय फंडिंग मिली थी, जिसका उपयोग देश में धार्मिक कट्टरता फैलाने और लड़कियों को बहलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने में किया जा रहा था। इनके तौर-तरीके, फंडिंग का दायरा और कार्यशैली आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों की तर्ज पर ही संचालित होते दिखे। पुलिस ने जांच के दौरान छह राज्यों से 10 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिसमें एक लड़की भी शामिल है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई