Agra Idgah Railway Station: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेश का विस्तार होगा। साथ ही यह बड़ा बनाया जाएगा। ईदगाह स्टेशन को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही हैं। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा जंक्शन मथुरा में होगा। इसके साथ ही आगरा रेल मंडल लेवल क्रॉसिंग मुक्त भी बनाना प्राथमिकता में है। दरअसल, आगरा फोर्ट की स्टेशन पर और भूमि नहीं है। इसीलिए ईदगाह रेलवे स्टेशन को और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। यहां रेलवे के पास पर्याप्त जमीन है। इसीलिए ईदगाह स्टेशन का विस्तार हो रहा है।
ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पानी, समेत अन्य सुविधाएं होंगी। ईदगाह स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, जनरल टिकट विंडो की संख्या भी बढ़ेगी। इसके साथ ही एसी वेटिंग रूम, वाटर कूलर के अलावा खाने पीने के स्टॉल भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए बढ़ेंगे।
