आगरा

Agra: नशे में धुत शराबियों का तांडव, बीच रोड में लोगों पर बरसाए पत्थर

आगरा से हाल ही एक घटना सामने आई, जिसमें नशे में धुत शराबियों ने न सिर्फ बीच रोड पर तांडव मजाया, बल्कि आने जाने वाले लोगो पर जमकर पत्थरबाजी भी की। इतना ही नहीं, इन शराबियों का ये कारनामा घंटों तक चलता रहा। लेकिन, उन्हें रोकने के लिए कोई नहीं आया। आइए जानते हैं पूरा मामला-

Image

आगरा में शराबियों ने मचाया तांडव

Photo : iStock

Agra News: आगरा के में नशे में धुत शराबियों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को खूब परेशान किया। इतना ही नहीं, इन्होंने रास्ते से गुजर रहे लोगों पर पत्थर भी बरसाए। नशे में इन शराबियों का ये कारनाम घंटों तक चलता रहा। सड़क से गुजर रहे लोग डरकर अपना रास्ता बदलते रहे और इनके पत्थर बाजी का सिलसिला नहीं थमा। आगरा के वीवीआईपी रोड पर घंटों तक चल रहे इस तांडको को रोकने के लिए दूर-दूर तक एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नशे में धुत शराबियों का तांडव

जानकारी के अनुसार मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है। जहां भैवव नगर चौकी के एरिया के सामने इन शराबियों ने लोगों पर कहर बरसाया। यहां स्थित मानसिक होटल के सामने नशे की हालत में इन्होंने लोगों को खूब परेशान किया। इनकी इन हरकतों को देख लोग डरे-सहमें नजर आए और इन शराबियों का कारनामा जारी रहा।

बीच रोड पर लोगों पर बरसाए पत्थर

हैरान करने वाली बात ये है कि इन शराबियों को किसी का कोई डर नहीं था। यहां दूर-दूर को पुलिस कर्मी नजर नहीं आए। आगरा के वीवीआईपी रोड पर भी इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। ये बीच रोड पर लोगों पर पत्थर बरसाते रहे। जिस कारण बीच रोड पर जाम लगा रहा।

दूर-दूर नजर नहीं आए पुलिसकर्मी

अब नशे में धुत इन शराबियों का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है किस तरह नशे में धुत ये लोग आने-जाने वालों पर पत्थर की बरसात कर रहे हैं। और लोग इनसे बचने के लिए अपना रास्ता बदलते हुए दिख रहे हैं। वहीं घंटों तक चले इस तांडव को रोकने के लिए वहां दूर-दूर तक एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article