आगरा

Agra News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट... प्रदूषण और बीमा न होना पड़ेगा महंगा, अब सीधे कैमरे से होगा चालान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 12:55 PM IST

High Security Number Plate: ताजनगरी आगरा के 3500 चार पहिया वाहन कैमरों के निशाने पर हैं। इनमें पुरानी नंबर प्लेट वाले करीब 2000 वाहनों को चिन्हित कर लिया है। इसी तरह प्रदूषण सर्टिफिकेट के 500, बीमा वाले 500 और 15 वर्ष पुराने वाले 300 वाहन की लिस्ट तैयार की गई है। अब 3500 वाहनों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।

Image

चार पहिया वाहन कैमरों के निशाने पर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के 3500 चार पहिया वाहन कैमरों के निशाने पर
  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, प्रदूषण और बीमा न होना पड़ेगा महंगा
  • कैमरे से ही होंगे वाहनों के चालन

High Security Number Plate: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट और बीमा नहीं होना अब महंगा पड़ सकता है। संभागीय परिवहन विभाग ऐसे वाहनों की लिस्ट तैयार कर रहा है। इस लिस्ट को स्मार्ट सिटी सेंटर भेजा जाएगा, वहां से इन 3500 वाहनों पर कैमरों से निगरानी की जाएगी। इस लिस्ट में 15 वर्ष पुराने वाहन भी शामिल किए गए हैं। हर 15 दिन में करीब 3500 वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों के चालन कैमरे से ही होंगे। आपको बता दें कि पुरानी नंबर प्लेट का चार हजार रुपये जुर्माना है। इसलिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए तुरंत आवेदन कर दें।

आरटीओ ने पुरानी नंबर प्लेट वाले करीब 2000 वाहनों को चिन्हित कर लिया है। इसी तरह प्रदूषण सर्टिफिकेट के 500, बीमा वाले 500 और 15 वर्ष पुराने वाले 300 वाहन की लिस्ट तैयार की गई है। अब 3500 वाहनों पर कैमरे नजर रखेंगे।

वसूला जाएगा दस हजार रुपये तक का जुर्माना

लिस्ट में नंबर वाला वाहन मिलते ही फोटो लेकर कैमरा चालान कर देगा। यह चालान वाहन स्वामी को काफी महंगा पड़ेगा। पुरानी नंबर प्लेट पर चार हजार, बीमा न होने पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। एआरटीओ (प्रशासन) एके सिंह के अनुसार, इन वाहनों पर अगले 15 दिन में कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद फिर से 3500 वाहनों की लिस्ट भेजी जाएगी। अब पुरानी नंबर प्लेट की समय सीमा खत्म हो चुकी है।

वाहन-4 पर अपडेट जरूर करा लें

उधर, कॉमर्शियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग गई है। लेकिन उसके बाद भी उन वाहनों का चालान हो रहा है। इस कारण नंबर प्लेट का वाहन-4 पर अपडेट नहीं होना है। डीवीए आनंद कुमार के अनुसार, 40 फीसदी कॉमर्शियल वाहनों में यह परेशानी आ रही है। वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगी है, लेकिन डीलर ने वाहन-4 पर अपडेट नहीं कराया है। इस कारण चालान हो जाता है। वाहन स्वामी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लेने पर डीलर से वाहन-4 पर अपडेट जरूर करा लें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article