LIVE

मानसून की रफ्तार तेज, आज शाम का मौसम कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर, उज्जैन, हापुड़ में? बारिश से जुड़े पल पल के अपडेट यहां देखें

दिल्ली के आसपास के राज्यों में पर्याप्त बारिश देखी जा सकती है लेकिन दिल्ली में मानसून का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल में अच्छी बारिश हुई। तापमान में कमी तो आई है लेकिन उमस का असर बढ़ गया है।

Nishant TiwariUpdated Jun 27, 2025, 21:31 IST
Follow on Google News
मानसून की रफ्तार तेज, आज शाम का मौसम कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर, उज्जैन, हापुड़ में? बारिश से जुड़े पल पल के अपडेट यहां देखें

मानसून की रफ्तार तेज, आज शाम का मौसम कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर, उज्जैन, हापुड़ में? बारिश से जुड़े पल पल के अपडेट यहां देखें

देश का अधिकांश हिस्सा मानसून के प्रभाव में है। आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने 27 जून से मौसमी गतिविधियां तेज होने की संभावना व्यक्त की है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात के इलाकों में पहले से अलर्ट जारी हैं। ऐसे में कैसा है आपके शहर में मौसम का हाल। आइए जानते हैं और रखते हैं पल-पल की अपडेट।

JUN 27, 2025 15:07 IST

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम-रात में गरज के साथ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
JUN 27, 2025 14:23 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में जयपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, टोंक, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और भारी भारी बारिश की एक या दो खेप आएगी। साथ में आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) की भी संभावना है। इसको लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUN 27, 2025 13:49 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

JUN 27, 2025 12:36 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज के मौसम का पूर्वानुमान

JUN 27, 2025 11:21 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: रविवार से शुरू होगा हिमाचल में बारिश का सिलसिला

हिमाचल प्रदेश में 29 जून से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य की राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यहां पढ़ें- दिल्ली में आज के मौसम का हाल
JUN 27, 2025 10:42 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: जयपुर में आज कैसा रहने वाला है मौसम

जयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शहर में तूफान और तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

JUN 27, 2025 09:51 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कब आएगा मानसून

दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान है लेकिन इसके अच्छी तरह बरसने की संभावना कम है। उमस से राहत मानसून ही दिला पाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में शनिवार या रविवार तक मानसून पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
JUN 27, 2025 09:08 IST

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
JUN 27, 2025 08:37 IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग ने आज दिल्ली में तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है लेकिन कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।
JUN 27, 2025 07:47 IST

बिहार के इन इलाकों में आई चेतावनी

आज उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, सुपौल और किशनगंज जैसे उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। गया, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
JUN 27, 2025 06:59 IST

पश्चिमी यूपी में आज आएगी भारी बारिश

शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा और झांसी सहित 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
JUN 27, 2025 05:46 IST

महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश

मौसम विभाग ने दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के असर से महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पहले से ही दोनों ही राज्यों के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है।
JUN 27, 2025 05:46 IST

बिहार में अलर्ट

बिहार में मानसून के सक्रिय होने से बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, किशनगंज, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश के साथ ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUN 27, 2025 05:45 IST

आज दिल्ली में फिर दिख रही आस

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह तेज धूप और उमस ने हालत खराब कर दी। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 जून को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
JUN 27, 2025 05:45 IST

यूपी में क्या है मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म होने लगा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश नहीं हो रही है। मानसून की रफ्तार कम हुई है, जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
JUN 27, 2025 05:45 IST

राजस्थान में यहां बारिश से होगी दिन की शुरुआत

राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक-गरज और बारिश के साथ आज सुबह की शुरुआत होगी।