LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 21 अक्टूबर 2023 LIVE: MP में BJP के 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी, विजयवर्गीय के बेटे का भी टिकट कटा, UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की होगी जांच

Pooja KumariUpdated Oct 21, 2023, 20:46 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 21 अक्टूबर 2023 LIVE:  MP में BJP के 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी, विजयवर्गीय के बेटे का भी टिकट कटा, UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की होगी जांच

शहरों के ताज़ा समाचार, 21 अक्टूबर 2023 LIVE: MP में BJP के 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी, विजयवर्गीय के बेटे का भी टिकट कटा, UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की होगी जांच

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 21 अक्टूबर 2023 LIVE: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, यूपी में उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन समेत छह लोगों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 21, 2023 20:46 IST

UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच होगी। एटीएस एडीजी की अगुवाई में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।
OCT 21, 2023 20:33 IST

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना

आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। छावनी में तब्दील प्लेटफार्म में चेकिंग के बाद कुछ नहीं मिला। बाद में पता चला किसी ने अफवाह फैलाई थी।
OCT 21, 2023 19:34 IST

एमपी में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़

मध्य प्रदेश में कांग्रेस दो फाड़ से जूझ रही है। यहां टिकट पर कलह हो रहा है। आज कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। दिग्विजय के फोटो पर जूते मारे, गोबर पोता। इसके बाद नाराज लोगों ने कमलनाथ के बंगले के बाहर पंगत लगाई।
OCT 21, 2023 19:28 IST

MP में BJP के 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी। इसमें 3 मंत्री समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि इंदौर की 3 नंबर से विधायक कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का भी पत्ता साफ कर दिया।
OCT 21, 2023 17:14 IST

CM योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया।
OCT 21, 2023 14:14 IST

CM मनोहर लाल खट्टर ने यज्ञशाला की रखी आधारशिला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह के भादस गुरुकुल में यज्ञशाला की आधारशिला रखी।
OCT 21, 2023 14:13 IST

अमरोहा में हाईटेंशन लाइन से टच हुआ ई-रिक्शा, एक की जिंदा जलकर मौत

अमरोहा में छोया गांव में एक ई रिक्शा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसमें आग लग गई। आग लगने से रिक्शा चालक का बेटा जिंदा जल गया, जबकि चालक और एक अन्य को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
OCT 21, 2023 12:35 IST

मुजफ्फरपुर से चलेगी दो छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

बिहार मुजफ्फरपुर से चलेगी दो छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलेंगी। ये ट्रेने दिल्ली के आनंद विहार तक जायेंगी। हालांकि, पूरी ट्रेन एसी स्पेशल होगी।
OCT 21, 2023 12:29 IST

सीएम योगी ने किया शौर्य संग्रहालय का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शौर्य संग्रहालय का शिलान्यास किया। नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय है। ये संग्राहलय 23 करोड़ की लागत से तैयार होगा।
OCT 21, 2023 12:27 IST

लखनऊ में दुष्कर्म के दोषी को 8 साल की सजा

लखनऊ में दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 8 साल कैद की सजा सुनाई है। पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स ने साल 2012 में घर में घुसकर रेप किया था।
OCT 21, 2023 12:25 IST

अखिलेश यादव और कमलनाथ में नहीं बनी बात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कमलनाथ में बात नहीं बनी। 5 से 6 दौर की चर्चा के बाद भी कोई हल निकल पाया। ऐसे में मध्य प्रदेश में INDIA गठबंधन एकजुट नजर नहीं आ रहा है।
OCT 21, 2023 11:52 IST

गाज़ियाबाद के इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में लगी आग

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ऑफिस में आग लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।"
OCT 21, 2023 10:14 IST

MP: महंत हरीप्रपन्नदास जी का निधन

मध्य प्रदेश के दामोह जिले के सीतानगर की बड़ी शाला के महंत हरीप्रपन्नदास जी महाराज का 85 साल की उम्र में देहांत हो गया। लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
OCT 21, 2023 10:10 IST

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है।
OCT 21, 2023 10:07 IST

यूपी: बालगृहों की स्थिति चिंताजनक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के बालगृहों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि यहां की स्थिति जेलों से भी खराब है। यहां रह रहे बच्चों को पोष्टिक खाना के साथ ही ताजी हवा और सूरज की रोशनी की भी जरूरत है।
OCT 21, 2023 09:51 IST

यूपी: शाइस्ता परवीन की संपत्ति होगी कुर्क

यूपी में उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन समेत छह लोगों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। कोर्ट ने पुलिस को इसकी अनुमति दे दी है।
OCT 21, 2023 08:09 IST

कौशांबी में 8 साल की बच्ची से रेप

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 8 साल की बच्ची से रेप कर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस पर उसने फायरिंग कर दी, बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। आरोपी और बच्ची दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
OCT 21, 2023 07:25 IST

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वीसी आवास घेरा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंग चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का समूह कल रात कुलपति आवास पहुंच गया। छात्रों ने कुलपति से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद छात्रों ने कुलपति आवास के सामने नारेबाजी की। चुनाव के लिए छात्र 23 दिन से बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहे हैं।
OCT 21, 2023 05:39 IST

सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आएंगे। वे अयोध्या में दीपोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों की जांच करेंगे। वे रात में अयोध्या में ही रुकेंगे।
OCT 21, 2023 05:43 IST

दिल्ली: गोल मार्केट पुनर्विकास का काम आज से शुरू

दिल्ली में गोल मार्केट को म्यूजियम में बदलने का काम आज से शुरू हो जाएगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना मार्केट को म्यूजियम बनाने के काम की शुरूआत करेंगे। पुनर्विकास का यह काम करीब 2 साल में पूरा होने की संभावना है। इस योजना में 22 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।