
शहरों के हिन्दी समाचार, 14 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से, दिल्ली-NCR में फिर लगा महंगाई का झटका; CNG की कीमत में हुआ इजाफा
शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 14 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नए विधायकों को पद की शपथ दिलाने और छोटे सत्र के दौरान सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया। दिल्ली-NCR में एक बार फिर CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नए रेट 14 दिसंबर की सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में 23 नवंबर 2023 को भी CNG की कीमतों में इजाफा किया गया था। ज्ञानवापी की तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा। यूपी STF ने हलाल सर्टिफिकेट जारी करने वाली संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। इससे पहले योगी सरकार ने प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था। नोएडा एयरपोर्ट का रनवे बनकर तैयार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतीक अहमद के बेटे अली की सुरक्षा मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :