LIVE
शहरों के समाचार, 07 जनवरी 2024 HIGHLIGHTS: दिल्ली में 5वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक रहेंगी बंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जम्मू दौरा रद्द
शहरों के समाचार, 07 जनवरी 2024 HIGHLIGHTS: दिल्ली में 5वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक रहेंगी बंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जम्मू दौरा रद्द
JAN 07, 2024 20:48 IST
कोटा में जमानत पर रिहा व्यक्ति पर भीड़ ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत
बारां शहर की म्यूनिसिपैलटी कॉलोनी इलाके में कुछ पुरानी रंजिश को लेकर एक भीड़ के कथित हमले के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान कृष्णा नगर इलाके के कार्तिक पंकज के रूप में हुई है।
JAN 07, 2024 20:25 IST
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू किया गया स्मॉग टॉवर फिर से बंद
वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास 2021 में उद्घाटन किया गया 'स्मॉग टॉवर' फिर से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया, इसलिए उन्होंने 'स्मॉग टॉवर' पर ताला लगा दिया।
JAN 07, 2024 19:49 IST
Varanasi News: वाराणसी में शीतलहर की वजह से 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक रहेंगे बंद
वाराणसी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में विंटर वेकेशन बढ़ा दिया है। अब सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
JAN 07, 2024 19:40 IST
Mandi News: हिमाचल के मंडी में सड़क हादसा, राजस्थान के दो लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार राजस्थान के दो पर्यटकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पर्यटक जयपुर से मनाली जा रहे थे। मृतकों की पहचान भूपेंद्र चौधरी और अरिहंत छाजरे के रूप में हुई है जबकि घायल लक्ष्मण को इलाज के लिए शिमला से लगभग 200 किलोमीटर दूर मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JAN 07, 2024 19:35 IST
Agra News: मोबाइल रिपेयरिंग के दौरान फोन में धमाके के साथ लगी आग, बाल-बाल बचा युवक
आगरा के पिनाहट कस्बा में एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में फोन रिपेयरिंग के दौरान आग लग गई। इस घटना वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मोबाइल में धमाके के साथ कैसे आग लग गई।
JAN 07, 2024 19:34 IST
Shahdol News: रेत माफियाओ ने पुलिस टीम पर किया हमला
शहडोल में रेत माफियाओं का आंतक बढ़ता जा रहा है। इन रेत माफियाओ से अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जानकारी के अनुसार, शहडोल में रेत माफियाओं ने पुलिस पर उस समय हमला कर दिया जब पुलिस की टीम इन माफियाओं को पकड़ने के लिए इनके घर गई थी।
JAN 07, 2024 18:25 IST
Mumbai News: मुंबई में एक परिसर की दीवार गिरी, दबकर एक व्यक्ति की मौत
दक्षिण मुंबई में रविवार को एक बस्ती में किराये के परिसर के पास अचानक एक दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के पास मियां चॉल से सटी दीवार दोपहर करीब 2.30 बजे ढह गई। मलबे में फंसे एक व्यक्ति को निकालकर नौसेना के आईएनएस अश्विनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है।
JAN 07, 2024 18:23 IST
Delhi News: 5वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक रहेंगी बंद
शिक्षा निदेशालय ने रविवार को कहा कि दिल्ली में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल और फिजिकल कक्षाएं 14 जनवरी तक बंद रहेंगी। शिक्षा निदेशालय ने कहा, ''मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्राथमिक वर्गों (नर्सरी से कक्षा 5 तक) के लिए फिजिकल मोड में कोई कक्षाएं नहीं होंगी।'' यह आदेश आठ जनवरी से 12 जनवरी तक अगले पांच दिनों के लिए है। शिक्षा निदेशालय ने कहा, ''जहां तक संभव हो, स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन आयोजित कर सकते हैं।''
JAN 07, 2024 18:16 IST
तमिलनाडु के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कुड्डालोर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को तमिलनाडु के चेन्नई, रानीपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, मयिलादुथुराई, थेनी, तिरुवन्नामलाई, तेनकासी, अरियालुर, कल्लाकुरिची और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
JAN 07, 2024 17:47 IST
Balod News: व्यक्ति ने बहस के बाद मां और नवजात बच्चे की हत्या की
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद कुल्हाड़ी से अपनी मां और दो महीने के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी और पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार को पुरूर थाना क्षेत्र के उसरवारा गांव की है।
JAN 07, 2024 17:09 IST
Bijnor News: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की थाना नगीना देहात पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तंमचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई है। दोनों बदमाशों पर हत्या के प्रयास और लूट के मामले दर्ज थे।
JAN 07, 2024 16:48 IST
पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता हुई बाधित
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 07, 2024 16:42 IST
बरेली कॉलेज में रविवार को एक छात्रा ने दी परीक्षा
बरेली कॉलेज में चल रही स्नातक की परीक्षा में रविवार को सिर्फ एक छात्रा परीक्षा देने के लिए आई। जिसके लिए 20 लोगों की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें कक्ष निरीक्षक, वरीष्ठ केंद्र अध्यक्ष, अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र, अध्यक्ष, दो क्लर्क, तीन प्रॉक्टोरियल बोर्ड समेत 20 लोग शामिल थे।
JAN 07, 2024 16:43 IST
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जम्मू दौरा रद्द
खराब मौसम के चलते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रविवार को जम्मू का दौरा हो गया है। नड्डा एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचने वाले थे। यहां वे ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पार्टी के नेताओं के साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करने वाले थे।
JAN 07, 2024 16:05 IST
मेरठ में गुरुद्वारा साहिब परिसर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में एक 35 साल के व्यक्ति हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मा दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JAN 07, 2024 15:58 IST
आवास विकास ने गाजियाबाद में शुरू की नई स्कीम
गाजियाबाद में आवास विकास परिषद की कई योजनाओं में ग्राहकों को रेडी टू मूव फ्लैट स्कीम में खरीदारी करने का बेहतर मौका मिलने वाला है। इसमें ग्राहकों को ड्रॉ से नहीं बल्कि अपनी इच्छा से फ्लैट सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
JAN 07, 2024 15:45 IST
कानपुर में प्रेगनेंट महिलाओं की 22 जनवरी को डिलीवरी की डिमांड
कानपुर में प्रेगनेंट महिलाएं 22 जनवरी के दिन डिलीवरी की डिमांड कर रही है। वे अयोध्या उत्सवके दिन अपने बच्चे को जन्म देना चाहिए है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती महिलाएं डॉक्टरों से ये अपील कर रही है।
JAN 07, 2024 15:05 IST
सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना की 70 करोड़ की प्रॉपर्टी सील
सरिया स्कैप माफिया रवि काना की एक और प्रॉपर्टी पुलिस ने सील कर दी है। पुलिस ने 70 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त किया है। रवि काना और उसके गिरोह के खिलाफ गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज है।
JAN 07, 2024 14:29 IST
राजस्थान में शीतलहर और कोहरे की मार
राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। रविवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान अलवर रहा, जहां का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपरु का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 07, 2024 13:39 IST
धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर एक बार फिर पटरी पर दौड़ेगी
धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर एक बार फिर से पटरी पर दौड़ने वाली है। यह ट्रेन सात सालों से बंद है, जिसके बाद 10 जनवरी से यह ट्रेन दोबारा शुरू होने वाली है।
