
शहरों के समाचार, 07 फरवरी 2024 Highlight: कपूरथला में आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला, राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पेश होगा बजट
आज के शहर के समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 07 फरवरी 2024 Highlight: कपूरथला में आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला। राजस्थान विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश होगा बजट। हरदा विस्फोट कांड के बाद इंदौर में छह पटाखा गोदाम सील। आंध्र प्रदेश विधानसभा में 2.86 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश। नोएडा में नाश्ते में टोस्ट कम मिलने से नाराज छात्रा ने की आत्महत्या। एमपी के हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में राहत और बचाव कार्य रात भर जारी रहा, आगरा में लव थर्मामीटर गिफ्ट की काफी डिमांड चल रही है, दिल्ली आरटीओ कार्यालय में सर्वर खराब होने से कामकाज ठप हो गया है, गुजरात के जामनगर के गोवना गांव में बोरवेल में गिरा दो साल का बच्चा सुरक्षित बचा लिया गया है इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :