LIVE

शहरों के समाचार, 06 फरवरी 2024 Highlight: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, 87 घायल, मृतकों के परिवार को चार लाख का मुआवजा

Pooja KumariUpdated Feb 6, 2024, 18:08 IST
Follow on Google News
शहरों के समाचार, 06 फरवरी 2024 Highlight:  हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, 87 घायल, मृतकों के परिवार को चार लाख का मुआवजा

शहरों के समाचार, 06 फरवरी 2024 Highlight: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, 87 घायल, मृतकों के परिवार को चार लाख का मुआवजा

आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 06 फरवरी 2024 Highlight: उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश, बहु विवाह, हलाला पर रोक। हरदा पटाखा फैक्ट्री आग कांड में 8 की मौत और 87 घायल। योगी कैबिनेट की बैठक में लिफ्ट और एस्केलेटर विधेयक को मंजूरी मिल गई है, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े करीब 10 स्थानों पर छापेमारी की है, गुरुग्राम में 14 साल की बच्ची की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

FEB 06, 2024 17:48 IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच से पूर्व सांसद रुबाब सईदा का निधन

बहराइच से समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सांसद रुबाब सईदा का मंगलवार सुबह अलीगढ़ के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।
FEB 06, 2024 17:46 IST

ग्रेटर नोएडा पश्चिम के लिए प्रस्तावित मेट्रो की डीपीआर को मंजूरी मिली

ग्रेटर नोएडा पश्चिम के लिए प्रस्तावित मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिल गई है। गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा सदस्य शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा पश्चिम के लिए मेट्रो परियोजना के लंबित विषय पर मैंने पिछले साल 21 दिसंबर को केंद्रीय आवास एंव शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर एक पत्र प्रेषित किया था।
FEB 06, 2024 17:19 IST

उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश, बहु विवाह, हलाला पर रोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया जिसमें बहुविवाह और 'हलाला' जैसी प्रथाओं को आपराधिक कृत्य बनाने तथा 'लिव-इन' में रह रहे जोड़ों के बच्चों को जैविक बच्चों की तरह उत्तराधिकार दिए जाने का प्रावधान है ।
FEB 06, 2024 17:13 IST

हरदा ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद का ऐलान

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बारे में मुख्यमंत्री यादव ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। घायल व्यक्तियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
FEB 06, 2024 17:11 IST

हरदा ब्लास्ट स्पॉट पर 20 एंबुलेंस मौजूद

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि नर्मदापुरम सहित आसपास के स्थानों से 14 डॉक्टरों को तुरंत हरदा भेजा गया है। इसमें कहा गया कि हरदा में 20 एंबुलेंस मौजूद हैं और 50 और वहां पहुंच रही हैं।
FEB 06, 2024 17:04 IST

लुधियाना में बेकाबू कार ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत

पंजाब में लुधियाना जिले के थरीके गांव के पास तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
FEB 06, 2024 16:34 IST

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश, चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 473 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।
FEB 06, 2024 16:07 IST

वाराणसी से जाली नोट के 2 सप्लायर गिरफ्तार, UP ATS ने दबोचा

यूपी एटीएस ने बांग्लादेश से जाली नोटों की सप्लाई भारत कराने वाले दो सप्लायरों को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।
FEB 06, 2024 15:16 IST

पुणे में रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में लगी आग

महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को 11 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में आग लग गयी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
FEB 06, 2024 15:13 IST

हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत और दो घायल

हरदोई जिले में मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन के चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी और अन्‍य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
FEB 06, 2024 15:02 IST

उप्र में प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के 85,152 पद खाली

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में मंगलवार को कहा कि कि राज्‍य में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के 85152 पद रिक्त हैं, लेकिन शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मिलाकर छात्र-शिक्षक का अनुपात पूरा है और पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं है।
FEB 06, 2024 15:55 IST

हरदा पटाखा फैक्ट्री आग कांड में 68 की मौत और 87 घायल, भोपाल एम्स में अलर्ट

मध्य प्रदेश के हरदा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। घायलों के इलाज के लिए भोपाल एम्स को अलर्ट किया गया है।
FEB 06, 2024 14:13 IST

शिमला के पास भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके में मंगलवार तड़के भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई।
FEB 06, 2024 13:28 IST

हरदा में फाटाखा फैक्ट्री आगकांड का CM ने लिया संज्ञान, तीन लोगों की मौत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड श्री अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है। राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
FEB 06, 2024 13:11 IST

हरदा में फाटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के हरदा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस बड़े हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
FEB 06, 2024 11:29 IST

UP लिफ्ट और एस्केलेटर विधेयक को मिली मंजूरी

योगी कैबिनेट की बैठक में लिफ्ट और एस्केलेटर विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए ऊर्जा विभाग अनुमति देगा। लिफ्ट और एस्केलेटर हर साल सर्विसिंग कराना अनिवार्य होगा। इससे लिफ्ट,एस्केलेटर से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
FEB 06, 2024 11:01 IST

दिल्ली सीएम के निजी सचिव के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी

FEB 06, 2024 10:59 IST

आप कार्यकर्ताओं के घर ईडी की छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े करीब 10 स्थानों पर छापेमारी की है। इसमें सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार भी शामिल है। ईडी उनके आवास पर तलाशी ले रही है।
FEB 06, 2024 10:47 IST

दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के पंजाबी बाग में एक अज्ञात व्यक्ति ने 30 वर्षीय व्यक्ति को चाकू मार दिया। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घाटल की पहचान मंगोलपुरी निवासी मौनू के रूप में हुई है, जो जूता फैक्ट्री में काम करता था।
FEB 06, 2024 09:32 IST

हरियाणा सहकारिता विभाग में 100 करोड़ का घोटाला

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहकारिता विभाग में 100 करोड़ का घोटाला पकड़ा है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।