शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 31 मार्च 2024 LIVE: एमपी में निकाली गई वाहन रैली, मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 31 मार्च 2024 LIVE: एमपी में निकाली गई वाहन रैली, मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 31 मार्च 2024 LIVE: एमपी में आज मतदाता में जागरुकता फैलाने के लिए वाहन रैली निकाली गई, ठाणे के भिवंडी के स्क्रैप गोदाम में आग लगने की जानकारी प्राप्त होती है दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। क्रांतिधरा मेरठ में आज पीएम मोदी की रैली का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई लोग रैली में शामिल रहेंगें। आगरा में पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये के इनाम के ऐलान वाले पत्नी के स्टेटस से दहशत में आए पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:
हरिद्वार और ऋषिकेश में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। वीकेंड और गर्मियों की छुट्टी के चलते यहां पर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों से टूरिस्ट आए हैं। जिसके चलते शहर में जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। इन दोनों शहरों में होटल और धर्मशालाओं में बुकिंग भी फुल हो गई है।
MAR 31, 2024 17:28 IST
गाजियाबाद में पति ने पत्नी की गर्दन पर फावड़ा मारकर की हत्या
गाजियाबाद में लोनी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गर्दन पर फावड़ा मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
MAR 31, 2024 17:22 IST
एमपी में निकाली गई वाहन रैली
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अभियान जारी है। इसके तहत आज मतदाता में जागरुकता फैलाने के लिए वाहन रैली निकाली गई।
MAR 31, 2024 17:05 IST
उज्जैन में प्रसाद विक्रेता पर श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
उज्जैन में एक श्रद्धालु पर अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने का दवाब बनाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में रविवार को एक विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना काल भैरव मंदिर के सामने हुई। आरोपी विक्रेता की पहचान राजा भाटी के रूप में हुई है।
MAR 31, 2024 15:52 IST
उत्तराखंड में खाई में कार गिरने से तीन की मौत
उत्तराखंड के टिहरी में रविवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। नरेंद्रनगर के थाना प्रभारी गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे गजा तहसील में गजा-दंदचाली-चंबा मोटर मार्ग पर दुवाकोटिधार के पास हुई।
MAR 31, 2024 14:45 IST
पंजाब में केक खाने के बाद 10 साल की बच्ची की मौत
पंजाब के पटियाला में एक 10 साल की बच्ची की केक खाने के बाद मौत हो गई। बच्ची के परिजनों के अनुसार केक खाने के बाद बच्ची की तबियत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। पुलिस ने दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
MAR 31, 2024 13:32 IST
हल्द्वानी में स्पाॅ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
नैनीताल रोड़ पर स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक स्पाॅ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से तीन महिलाओं सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला।
MAR 31, 2024 12:33 IST
Tehri Accident: दुवाकोट के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और 8 घायल
उत्तराखंड के टिहरी में गाजा से चांबा की ओर जा रही एक टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ये हादसा दुवाकोटी के पास हुआ है। इस दौरान कार में 10 लोग सवार थे, जिसमें से दो की मौके पर मौत हो गई और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
MAR 31, 2024 11:44 IST
Sikar: राजस्थान के सीकर में अमित शाह का रोड शो
राजस्थान के सीकर में आज शाम 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। उससे पहले 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अपने इस रोड शो के दौरान वह लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद जयपुर, धौलपुर, नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं और करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। अपने
MAR 31, 2024 11:17 IST
गुजरात में घर में आग लगने चार लोगों की मौत
गुजरात के द्वारका जिले में रविवार को एक घर में आग लगने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक टी सी पटेल ने बताया कि द्वारका शहर में आदित्य रोड पर स्थित मकान की पहली मंजिल पर जब तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी, उस समय परिवार के पांच सदस्य सो रहे थे।
MAR 31, 2024 10:22 IST
Nagpur में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रोड शो
दिल्ली सीएम केजरीवाल की पत्नी इंडिया गठबंधन की रैली में होंगी शामिल
दिल्ली अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रामलीला मैदान में होने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की महारैली में शामिल होने वाली है। इस रैली में वह अपने पति सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी।
MAR 31, 2024 09:26 IST
Delhi: रामलीली मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा
#WATCH दिल्ली: आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज… pic.twitter.com/vIaCpOG2IB
Moradabad: मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर खंभे से टक्करा गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मृत्यु हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
MAR 31, 2024 07:00 IST
Delhi: दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की महारैली
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन की सहायता से पूरे इलाके की निगरानी करेगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं।
MAR 31, 2024 06:57 IST
Moradabad: अवैध रूप से तमंचों का निर्माण करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
#WATCH मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है...इसी क्रम में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है...ये ग्राम सरकडा खास से खैरखाता गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बंद कॉलेज… pic.twitter.com/TajxmzTh9o
#WATCH ठाणे, महाराष्ट्र: भिवंडी में स्क्रैप गोदाम में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/xAsKjnBs9A
Gwalior: 40 करोड़ की लेनदेन पर छात्र को आईटी का नोटिस
ग्वालियर, मध्य प्रदेश में एक छात्र को आयकर विभाग ने 40 लाख रुपये की लेनदेन पर एक नोटीस भेजा है। इस नोटिस के मिलने के बाद छात्र ने पुलिस से बात की। पुलिस ने बताया कि छात्र के पैन कार्ड का उपयोग कर कुछ अज्ञात लोगों ने एक कंपनी बनाई और धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया और जीएसटी का भुगतान नहीं किया है। पुलिस ने मामले की जांच की जानकारी दी है।
MAR 31, 2024 05:32 IST
Meerut: क्रांतिधरा मेरठ से पीएम मोदी का शंखनाद
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत तेज हो रही है। इस बीच पीएम मोदी आज क्रांतिधरा मेरठ में रैली करेंगे। इस रैली में यूपी के सीएम योगी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री और एनडीए सहयोगी शामिल रहेंगे। इसके अलावा रैली में पीएम के साथ रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भी मंच पर उपस्थित रहेंगे। रैली का आयोजन आज दोपहर तीन बजे मोदीपुरम के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में किया जाएगा।
MAR 31, 2024 05:32 IST
Agra: पत्नी ने स्टेटस पर पति को मारने वाले के लिए की 50 हजार के इनाम की घोषणा
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पत्नी ने व्हाट्सऐप स्टेट्स पर पति को मारने वालों के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पत्नी के इस स्टेटस को देखने के बाद डरे-सहमे पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। इसके साथ ही पत्नी के दोस्तों द्वारा धमकाए जाने की भी जानकारी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।