LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 30 मार्च 2024 Highlights: सहारनपुर में किशोर की चाकू गोदकर हत्या, कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी
शहरों के मुख्य समाचार, 30 मार्च 2024 Highlights: सहारनपुर में किशोर की चाकू गोदकर हत्या, कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी
MAR 30, 2024 20:18 IST
एल्विश यादव के खिलाफ नया मामला दर्ज
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो में दुर्लभ प्रजाति के सांपों को दिखाने के लिए एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।
MAR 30, 2024 18:54 IST
Noida News: नोएडा में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर अब तक करोड़ों रुपए की चपत लगा चुका है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
MAR 30, 2024 18:20 IST
लोनावाला में अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
महाराष्ट्र के लोनावला में अश्लील वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
MAR 30, 2024 17:36 IST
झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार
झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने पांच लाख के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर नेशनल भुइयां उर्फ जीनियस को गिरफ्तार किया है। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि नेशनल भुइयां के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं।
MAR 30, 2024 16:54 IST
सहारनपुर में किशोर की चाकू गोदकर हत्या
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
MAR 30, 2024 15:37 IST
प्रतापगढ़ में गंगा नदी में तीन युवक डूबे, दो के शव बरामद
प्रतापगढ़ जिले में गंगा नदी के करेंटी घाट पर नहाते समय तीन युवक डूब गये जिनमें दो के शव बरामद कर लिए गये हैं।
MAR 30, 2024 15:32 IST
कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग और पहलगाम के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुयी।
MAR 30, 2024 15:01 IST
मप्र के श्योपुर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गईं।
MAR 30, 2024 14:47 IST
मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न दिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया। राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया।
MAR 30, 2024 14:46 IST
राजस्थान के पाली में रुपयों को लेकर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या कर दी
राजस्थान के पाली जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
MAR 30, 2024 13:44 IST
जम्मू कश्मीर में ‘घरेलू विवाद' के चलते चाचा ने की भतीजे हत्या
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक सीमाई गांव में घरेलू विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के तौर पर हुई थी।
MAR 30, 2024 12:52 IST
पंजाब के कई इलाकों में हुई बारिश
पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के बाद शनिवार को राज्य तथा पड़ोसी हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में 15.4 मिमी, अमृतसर में 4.2, पटियाला में दो, पठानकोट में एक, बठिंडा में सात मिमी और फरीदकोट में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं चंडीगढ़ में 8.6 और हरियाणा के अंबाला में 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
MAR 30, 2024 11:56 IST
आप नेता कैलाश गहलोत से आज पूछताछ करेगी ED
दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने तलब किया है। शनिवार को ईडी कैलाश गहलोत से पूछताछ करेगी।
MAR 30, 2024 11:56 IST
झारखंड में पति ने नशे में की पत्नी की हत्या
झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद वह घायल पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसने मनगढ़ंत कहानी रचने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी राजू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया।
MAR 30, 2024 10:49 IST
ग्रेटर नोएडा: पानी का बकाया बिल जमा कराने की आखिरी तारीख कल
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के निवासी अपना पानी का बकाया बिल कल तक जमा करा दे। बकाया बिल जमा कराने की आखिर तारीख 31 मार्च है, जिसके बाद इन लोगों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
MAR 30, 2024 10:48 IST
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है।
MAR 30, 2024 08:59 IST
MAR 30, 2024 08:17 IST
Deoria: गैस सिलेंडर फटने से चार की मौत
उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके में भलुअनी स्थित डुमरी गांव में सुबह-सुबह चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से मां समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है।
MAR 30, 2024 08:10 IST
Rishikesh में झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अलर्ट के बार ऋषिकेश में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।
MAR 30, 2024 06:29 IST
