LIVE

शहरों के मुख्य समाचार ( Mukhya Samachar), 28 फरवरी 2024 Highlights: दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, झारखंड में महंगी हुई बिजली

Varsha KushwahaUpdated Feb 28, 2024, 23:22 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार ( Mukhya Samachar), 28 फरवरी 2024 Highlights: दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, झारखंड में महंगी हुई बिजली

शहरों के मुख्य समाचार ( Mukhya Samachar), 28 फरवरी 2024 Highlights: दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, झारखंड में महंगी हुई बिजली

शहरों के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar) 28 फरवरी 2024 Highlights: मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, झारखंड में बिजली की कीम में 7.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, ज्ञानवापी परिसर को लेकर हिंदू पक्ष की ओर से एक और याचिका दाखिल की गई है, यूपी में 10 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव 2024 में 8 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है। इनके अलावा राज्य के मुख्य समाचार इस प्रकार है:

FEB 28, 2024 22:02 IST

अलीगढ़ समेत 5 एयरपोर्ट का 2 मार्च को होगा उद्घाटन

अलीगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन 2 मार्च को होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी वर्चुअली इसका उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अलावा यूपी में 4 अन्य एयरपोर्ट का भी उद्घाटन 2 मार्च को होने वाला है।
FEB 28, 2024 20:41 IST

राँची-जामताड़ा में भीषण ट्रेन हादसा

राँची-जामताड़ा में भीषण ट्रेन हादसा हो गया है। जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 3 लोगों की कटकर मौत हो गई है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है और कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।
FEB 28, 2024 19:58 IST

एमपी के अनूपपुर में एक टन चोरी का कोयला पकड़ा गया

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टन चोरी का कोयला बरामद किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तालाशी के दौरान 37 बोरी कोयला बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
FEB 28, 2024 19:49 IST

दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली के मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 1 और 2 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।
FEB 28, 2024 18:59 IST

दमोह में शराबी के साथ ठेले पर सोता दिखा हेड कांस्टेबल

मध्य प्रदेश के दमोह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेड कांस्टेबल एक शराबा के साथ ठेले पर सो रहा है। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और हेड कांस्टेबल के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
FEB 28, 2024 17:27 IST

झारखंड में महंगी हुई बिजली

झारखंड में बिजली की कीमतों में 7.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। नई कीमतों के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रति यूनिट 6.65 रुपये देना होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये प्रति यूनिट देना होगा।
FEB 28, 2024 16:39 IST

मेरठ में एक निर्माणाधीन RRTS स्टेशन में लगी आग

FEB 28, 2024 16:20 IST

ज्ञानवापी परिसर को लेकर हिंदू पक्ष ने दाखिल की एक और याचिका

ज्ञानवापी परिसर को लेकर हिंदू पक्ष की ओर से एक और याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि तहखाने की छत कमजोर होने के कारण नमाजियों की ज्यादा संख्या होने से नुकसान हो सकता है।
FEB 28, 2024 14:58 IST

बारामूला जिले के गुलमर्ग में स्थित एक होटल में लगी आग

FEB 28, 2024 14:30 IST

रामपुर के सिलईबड़ा गांव में तनाव का माहौल

उत्तर प्रदेश में रामपुर के सिलईबड़ा गांव में विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां सरकारी जमीन पर आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने पर विवाद की शुरुआत हुई थी। इसी दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुई फायरिंग से एक छात्र की मौत होने से गांव में तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने आज अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है। सुबह से डीएम और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।
FEB 28, 2024 13:43 IST

मुंबई में 5 मार्च तक वॉटर सप्लाई में 15% की कटौती

मुंबई में 5 मार्च तक कई इलाकों में वॉटर सप्लाई में 15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। सोमवार को बीएमसी के पिसे स्थित वॉटर पंपिंग स्टेशन में आग लगने से जलापूर्ति की समस्या हो रही है।
FEB 28, 2024 13:13 IST

बागपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

बागपत में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। हत्या की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
FEB 28, 2024 12:33 IST

Rajasthan: इलाज के नाम पर दिया बेहोश का इंजेक्शन, अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप

राजस्थान के जालोर जिले में निजी क्लीनिक में रूट कैनाल करवाने गई महिला को इलाज और दर्द से आराम देने के नाम पर डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए डॉक्टर ने महिला के साथ 7 बार रेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
FEB 28, 2024 11:46 IST

Bareilly: नौकरी के नाम पर युवती के साथ लाख की ऑनलाइन ठगी

बरेली में नौकरी की तलाश कर रही एक युवती को टेलीग्राम में काम मिलने का एक मैसेज आया। इस दौरान मांगे जाने पर लड़की ने अपनी बैंक डिटेल भी दे दी। युवती को गूगल मैप पर रिव्यू देने के काम की जानकारी दी। हर रिव्यू पर 150 रुपये मिलने की जानकारी के साथ युवती ने काम शुरू कर दिया। फिर जब युवती बैंक में पैसे जमा कराने गई तब उसे 1 लाख से अधिक रुपये निकालने की जानकारी मिली। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
FEB 28, 2024 10:52 IST

Muzaffarnagar: प्रेम विवाह को लेकर हुई झड़प में गोली लगने से दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने गोलीबारी की, जिसमें 2 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
FEB 28, 2024 09:57 IST

Delhi: दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी LG ने रोकी

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से नई सोलर पॉलिसी के आने के बाद बिजली के बिल जीरो होने का दावा किया था। लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की नई सोलर पॉलिसी पर रोक लगा दी है।
FEB 28, 2024 09:40 IST

Maharashtra: आजाद नगर इलाके में झुग्गियों में लगी आग पर काबू पाया

FEB 28, 2024 08:55 IST

Noida: तेज रफ्तार में ऑडी कार सड़क किनारे शौचालय से टकराई

नोएडा सेक्टर 37 के पास तेज रफ्तार से आ रही ऑडी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने शौचालय से टकरा गई। इस घटना में गाड़ी और शौचालय दोनो हुए क्षतिग्रस्त हुए है। साथी ही गाड़ी में सवार 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
FEB 28, 2024 08:37 IST

CM खट्टर का बड़ा ऐलान, झज्जर में बनेगा पुलिस कमिश्नरेट

झज्जर के बहादुरगढ़ में INLD अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में झज्जर में पुलिस कमिश्नरेट बनने का बड़ा ऐलान किया है।
FEB 28, 2024 07:23 IST

UP Weather: यूपी में तेज बारिश का अलर्ट जारी

यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, कौशांबी, बांदा, बलिया, चंदौली, महोबा, फतेहपुर, हमीरपुर और ललितपुर में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ ओले गिरने की भी उम्मीद है।