LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 अप्रैल 2024 Highlights: किसानों के आंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, भारत गौरव ट्रेन से रामलला और उत्तर भारत के दर्शन

Varsha KushwahaUpdated Apr 21, 2024, 17:35 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 अप्रैल 2024 Highlights: किसानों के आंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, भारत गौरव ट्रेन से रामलला और उत्तर भारत के दर्शन

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 अप्रैल 2024 Highlights: किसानों के आंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, भारत गौरव ट्रेन से रामलला और उत्तर भारत के दर्शन

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 21 अप्रैल 2024 Highlights: आइआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से रामलला और उत्तर भारत के दर्शन कराने वाला है, अंबाला डिवीजन में किसानों का प्रोटेस्ट पांचवे दिन भी जारी रहा। जिसके कारण 21 और 22 अप्रैल को भी ट्रेनें बदले रूट से ही चलेंगी, राजस्थान के भीनमाल पीएम मोदी जनसभा को आज दोपहर में संबोधित करेंगे। इनके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:

APR 21, 2024 17:34 IST

गोंडा में नाबालिग समेत दो लोगों की हत्‍या

गोंडा में दो अलग-अलग मामलों में एक किशोर समेत दो लोगों की हत्‍या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के दलपतपुर ग्राम पंचायत के खटिकन पुरवा के रहने वाले मनीष यादव (15) का शव पुलिस ने बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि मनीष यादव सातवीं कक्षा का छात्र था, जो बीती रात अपने घर से चुपचाप बाहर निकला और फिर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि सुबह गांव के बाहर उसका शव बरामद किया गया और उसके गले पर चोट के निशान थे।
APR 21, 2024 17:31 IST

भारत गौरव ट्रेन से होंगे रामलला और उत्तर भारत के दर्शन

आइआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से रामलला और उत्तर भारत के दर्शन कराने वाला है। यह यात्रा 9 दिन और 8 रात की होगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा से 18 मई को चलेगी और 26 मई को वापस लौटेगी।
APR 21, 2024 17:26 IST

किसानों के आंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

रेलवे ट्रैक पर किसानों के आंदोलन के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट है और कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। अंबाला डिवीजन में किसानों का प्रोटेस्ट पांचवे दिन भी जारी रहा। जिसके कारण 21 और 22 अप्रैल को भी ट्रेनें बदले रूट से ही चलेंगी।
APR 21, 2024 16:42 IST

पीलीभीत में कच्ची दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

पीलीभीत जिले में एक शादी समारोह के दौरान टेंट पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी और छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कोतवाली बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि क्षेत्र के भसूड़ा गांव निवासी छेदालाल की पुत्री काजल की शादी के लिए बरेली से बारात आयी थी और विवाह समारोह के दौरान जब शनिवार की देर रात लोग खाना खा रहे थे, तभी एक मकान की कच्ची दीवार टेंट पर गिर गयी।
APR 21, 2024 15:34 IST

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ने के कारण सतना दौरा रद्द

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ने के कारण उनका मध्य प्रदेश का सतना दौरा रद्द हो गया है। उनके स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना का दौरा करेंगे। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया।
APR 21, 2024 14:40 IST

×बलिया में हनुमान मंदिर में मिला मांस का टुकड़ा

बलिया की पुलिस ने एक मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिकन्दरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश पाठक ने रविवार को बताया कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की दोपहर मांस का टुकड़ा मिला। शनिवार दोपहर को पूजा करने के लिए लोग मंदिर पहुंचे तो मांस का टुकड़ा देखकर आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
APR 21, 2024 13:45 IST

भगवान महावीर की 2623वीं जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

नालंदा में रविवार को भगवान महावीर की 2623वीं जन्मोत्सव पर दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कुंडलपुर समिति के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। नन्हे बाल रूप को विशेष रथ पर विराजमान कर जैन श्रद्धालुओं ने गाजे बजे एवं गीत नृत्य कर भगवान महावीर को नगर भ्रमण कराया। उनके अनुयायियों ने शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।
APR 21, 2024 12:29 IST

बदायूं में दो बाइकों में टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत

बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र के गौरा माई गांव के निकट दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। उसहैत के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि लगभग एक बजे ककराला रोड पर गौरा माई गांव की पुलिया के निकट दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में कस्बा अलापुर निवासी मुन्नी अली (50) एवं उसके भांजे अब्दुल रहीम (24) की मौत हो गयी।
APR 21, 2024 11:44 IST

बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था और सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब टीम भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के पास जंगल में पहुंची तो वहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
APR 21, 2024 11:44 IST

सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

सोनभद्र में सड़क पर टहल रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब नौ बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही चुर्क गांव की है। नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिले के गांव सैनीकलां निवासी सुनील (25) और मैनपुरी के गांव खैरा निवासी राजेश (30) तथा जितेंद्र (35) के रूप में हुई है।
APR 21, 2024 10:37 IST

राजस्थान में ट्रक और कार की टक्कर, नौ लोगों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ में शनिवार देर रात एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात पौने तीन बजे एकलेरा गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि हादसे की चपेट में आए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेकर भोपाल के डूंगरी गांव से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
APR 21, 2024 09:49 IST

हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के चलते जारी की गई दिल्ली-लोनी में ट्रैफिक एडवाइजरी

गाजियाबाद के लोनी में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली से लोनी जाने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करना आवश्यक है। क्योंकि इस दौरान कई रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली से लोनी जाने वाले लोग के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी
APR 21, 2024 09:19 IST

Bihar: आठ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना सहित शेखपुरा, जुमई, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा और नालंदा में 21 से 24 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पछुआ हवाएं चलने के आसार है।
APR 21, 2024 08:20 IST

दूसरे चरण के लिए गाजियाबाद व अमरोहा में मायावती की चुनावी सभाएं

बसपा की सुप्रीमो मायावती लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए गाजियाबाद और अमरोहा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पहली जनसभा के लिए वह अमरोहा जाएंगी। उसके बाद गाजियाबाद जिले के कविनगर स्थित रामलीला मैदान दूसरी जनसभा में शामिल होंगी।
APR 21, 2024 07:26 IST

Ghaziabad: कमरे से बरामद हुआ महिला शव

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर कॉलोनी में 39 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली। महिला के शव के पास उसका भाई बैठा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला की आंखों, हाथों और गले पर घाव है। महिला की पहचान गीता और भाई की पहचान किशोर कुमार नायर के रूप में की गई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
APR 21, 2024 05:50 IST

Rajasthan: भीनमाल में पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

राजस्थान की भीनमाल सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, रैली का कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे के लिए प्रस्तावित है। भीनमाल सीट पर बीजेपी की तरफ से लुंबाराम चौधरी को मैदान में उतारा गया है। यहां उनका सामना कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से होगा।
APR 21, 2024 05:50 IST

Gurugram: अर्जुन नगर इलाके में श्मशान घाट की दीवार गिरने से 4 लोग की मौत

गुरुग्राम में अर्जुन नगर इलाके में एक शमशान घाट की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने के कारण एक नाबालिग बच्ची सहित 4 लोगों की मौत हो गई। ये पूरी घटना शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
APR 21, 2024 05:50 IST

Navi Mumbai: सेक्टर 18 की थारवानी हाइट्स बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर लगी आग

APR 21, 2024 05:50 IST

Delhi: घर में मृत भाई-बहन, पिता का शव रेल पटरी पर, मां घायल

पूर्वी दिल्ली में नौ साल की बच्ची और उसका भाई घर में मृत पाए गए। उसके अलावा उनकी मां घायल अवस्था में मिली, जबकि पति का शव नजदीक ही रेल पटरी पर मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम घर पहुंची। बाहर से बंद घर को खोला तो एक कमरे में बच्चों का शव था वहीं दूसरे कमरे में मां बेहोश पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित किया। वहीं घायल हुई उनकी मां का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
APR 21, 2024 05:49 IST

Ayodhya: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत का काम जारी