
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 मार्च 2024 LIVE: लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा, आगरा में बम की सूचना से हड़कंप
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 19 मार्च 2024 LIVE: लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। आगरा में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों के द्वारा चालान नहीं भरने पर उनका वाहन सीज करेगी, दिल्ली में बुधवार को कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :