
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 17 मार्च 2024 Highlights: पंजाब में छापेमारी करने गई पुलिस पर फायरिंग, अगले साल तक शुरू होगा ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 17 मार्च 2024 Highlights: पंजाब के होशियारपुर में गैंगस्टर के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधी ने फायरिंग कर दी, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज रन फॉर हैपनिंग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर पश्चिमी इलाके में एक ट्यूशन टीचर के खिलाफ नाबालिग छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। नोएडा की लुक्स जेल में 10 साल से सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इनके अलावा शहरों में आज के मुख्य समाचार इस प्रकार है:
DC vs RCB Final WPL Live Score: Online watch Here
पंजाब में छापेमारी करने गई पुलिस पर फायरिंग
पंजाब के होशियारपुर में गैंगस्टर के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधी ने फायरिंग कर दी। यह गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार होने में भी सफल हो गया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज
महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले पर ईडी करीब 1 साल से कार्रवाई कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ईडी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर यह एक्शन लिया है।
MP के रायसेन में तीन वाहनों की टक्कर
मध्य प्रदेश के रायसेन में तीन वाहनों की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना शनिवार रात को जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर भोपाल-विदिशा राजमार्ग पर दीवानगंज के समीप हुई। जहां एक जीप ने सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी और एक कंटेनर ट्रक ने पीछे से जीप को टक्कर मारी।
अगले साल तक शुरू होगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का काम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन का काम अब अगले साल तक ही शुरू होने की उम्मीद है। आचार संहिता लागू होने के कारण इसके काम शुरू होने में देरी होगी। वहीं सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक चलने वाली मेट्रो लाइन के काम में भी देरी होगी।
रेवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी के कारखाने में बॉयलर विस्फोट की घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। इस हादसे में 40 कर्मचारी घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी के उपायुक्त को घायलों का बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
मेरठ जिला प्रशासन ने चुनाव घोषणा के बाद बैनर हटाने का काम शुरू किया
मुंबई में राहुल गांधी की 'न्याय संकल्प पदयात्रा'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दक्षिण मुंबई में 'न्याय संकल्प पदयात्रा' निकाली। उन्होंने महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से यह यात्रा निकाली। इसे अगस्त क्रांति मैदान तक निकाला जाएगा। प्रियंका गांधी और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी कांग्रेस समर्थकों के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए। इसके अलावा विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के कुछ सदस्य पदयात्रा में शामिल हुए।
ईडी का अरविंद केजरीवाल को 9वां समन
बिहार में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई इलाकों में 19 और 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है। जहां एक तरफ कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी वहीं दूसरी तरफ कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 35 के पार जा सकता है। बारिश के अनुमान के साथ मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, गया, नवादा, जुमई, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया और अररिया समेत कई जिलों में 19 और 20 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे
Delhi: कारोबारी को दरवाजे पर मिला मिठाई के डिब्बे में कारतूस और धमकी भरा पत्र
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कुछ बदमाशों ने कारोबारी घर के बाहर मिठाई के डिब्बे में कारतूस भिजवाया है। कारोबारी ने जो डिब्बा खोला तो उसे कारतूस के साथ गुलाब का फूल और धमकी से भरा पत्र मिला। इस पत्र में कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना प्राप्त कर पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पहचाने की कोशिश कर रही है।
ओडिशा पुलिस ने सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में अवैध अफीम खेती नष्ट की
हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक
गोवा के CM प्रमोद सावंत दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों की मदद की
Delhi: रन फॉर गुड हैपनिंग मैराथन का आज होगा आगाज
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज 'रन फॉर गुड हैपनिंग' मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, कोटला रेड लाइट, लोधी रोड, जोर बाग रोड, दयाल सिंह/सीजीओ रोड आदि पर जरूरत के अनुसार यातायात परिवर्तित किया जाएगा। लोगो को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन या मेट्रो आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
Rajasthan: तालाब खुदाई के दौरान बम मिलने से मचा हडकंप
राजस्थान के भीलवाड़ा में तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान महिला मजदूरों को तीन हैंड ग्रेनेड मिले। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बम की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बम सुरक्षित रखवा लिए हैं। इसके अलावा एफएसएल, डॉग स्क्वायड टीम व बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुंचा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Delhi: नाबालिक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो 10 साल से कम उम्र की दोनों छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376ए बी (12 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Noida: लुक्सर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
उत्तर प्रदेश के नोएडा की लुक्सर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में ये कैदी 10 साल से कैद की सजा काट रहा था। अचानक तबीयत खराब होने पर उसके ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
Delhi: नशे में धुत दो बहनों ने पुलिस थाने में किया हंगामा
दिल्ली के पटेल नगर में दो युवतियों ने बलेनो से होंडा सिटी कार को टक्कर मारी दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी इसके बाद होंडा सिटी कार क्रेटा कार से टकरा गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रही युवतियों का होंडा सिटी कार ने पीछा किया। रास्ते में फंसने से युवतियों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। पुलिस थाने में पहुंचने के बाद भी इन युवतियों ने खूब हंगामा किया है। होंडा सिटी चालाक की शिकायत के आधार पर इन दोनों युवतियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कारों को भी कब्जे में ले लिया है।