LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 15 अप्रैल 2024 Highlights: तिनसुकिया के एक चाय बागान में व्यक्ति का जला शव बरामद, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज
शहरों के मुख्य समाचार, 15 अप्रैल 2024 Highlights: तिनसुकिया के एक चाय बागान में व्यक्ति का जला शव बरामद, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज
APR 15, 2024 19:46 IST
मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, 17 घायल
मुजफ्फरनगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
APR 15, 2024 19:22 IST
रामनवमी को लेकर बंबई हाई कोर्ट का निर्देश
बंबई उच्च न्यायालय ने पुलिस से सोमवार को कहा कि रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं के दौरान, खासकर मुंबई के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े।
APR 15, 2024 18:55 IST
झारखंड के लातेहार में आईईडी बरामद
झारखंड में लातेहार जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सोमवार को आठ डिब्बों में रखे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
APR 15, 2024 18:37 IST
सहारनपुर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले गैंग का खुलासा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बालपुर गांव में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी कर लिंग परीक्षण करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़ किया।
APR 15, 2024 17:56 IST
गाजियाबाद में दो लुटेरे गिरफ्तार, जेवरात और रुपए बरामद
गाजियाबाद पुलिस की विजयनगर थाना की टीम ने तमंचे के बल पर घर में लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेवरात, रुपए और तमंचा बरामद किया है।
APR 15, 2024 17:32 IST
मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में लू चलने का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे और रायगढ़ जिले में मंगलवार तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी मुंबई के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी के साथ-साथ रायगढ़ और ठाणे जिलों में सोमवार और मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की गई है।
APR 15, 2024 17:29 IST
अंबाला में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
हरियाणा के अंबाला जिले में अधोया गांव के समीप श्रद्धालुओं को ले जे रहे मिनी ट्रक का टायर फटने से वाहन पलट गया, जिस कारण कुछ यात्री घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक में 18 श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालु रविवार देर रात नारायणगढ़ के निकट त्रिलोकपुर माता मंदिर में माथा टेककर कैथल स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं।
APR 15, 2024 16:39 IST
भोजपुर में तेंदुए ने किया तीन लोगों पर हमला
बिहार के भोजपुर जिले में एक तेंदुए ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इस तेंदुए ने अब तक तीन लोगों पर हमला किया है। ऐसे में अगला नंबर किसका होगा? बस, इसी डर के साए में ग्रामीण जीने को मजबूर हैं। अब तक इस खूंखार तेंदुए ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन लोगों पर हमला किया है। एक महिला को घायल अवस्था में सदर अस्पताल भेजना पड़ा, जबकि एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, एक युवक के गले पर तेंदुए ने इस कदर हमला किया कि उसे लहूलुहान अवस्था में ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
APR 15, 2024 15:57 IST
असम में चाय बागान में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला
असम के तिनसुकिया जिले के एक चाय बागान में एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव कचुजन चाय बागान में मिला। घटना की सूचना तड़के पुलिस को दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम तुरंत वहां पहुंचे और आंशिक रूप से जला हुआ शव पाया। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 15, 2024 14:49 IST
बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत
बरेली के गांव मिलक रोठा में रविवार को रेलवे लाइन के समीप एक खंभे पर अटकी पतंग को उतारने के दौरान दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि थाना सीबीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शवों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान फैज (12) और साजिद (आठ) के तौर पर की गयी है।
APR 15, 2024 14:44 IST
महाराष्ट्र में पिता ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका
महाराष्ट्र के जालना के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और 12 वर्षीय एक बेटे को कुएं में फेंककर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष धोंडीराम तकवाले ने रविवार को पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, तकवाले ने अपने बेटे सोहम और बेटी शिवानी (आठ वर्ष) व दीपाली (सात वर्ष) को शनिवार को अंबाद तहसील के डोमेगांव गांव में स्थित एक कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया।
APR 15, 2024 14:09 IST
विदिशा में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर से दो किसानों की मौत
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार को तड़के एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे दो किसानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा तड़के करीब तीन बजे त्योंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विदिशा-सागर रोड पर एक गोदाम के पास हुआ। त्योंदा पुलिस थाना के प्रभारी एम.एल. भाटी ने बताया कि किसान गोदाम में अपनी फसल बेचने गए थे तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घटना में दो किसानों की मौत हो गई। दोनों मृतक भाई थे।
APR 15, 2024 13:34 IST
असम के चाय बागान में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला
असम के तिनसुकिया जिले के एक चाय बागान में एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया।
APR 15, 2024 12:03 IST
पतंग लूटते समय दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आये, मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव मिलक रोठा रेलवे के खंभे पर अटकी पतंग को उतारने के दौरान दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
APR 15, 2024 12:03 IST
दिल्ली में रोडरेज की घटना में कैब चालक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली में लाल किले के समीप कथित तौर पर ‘रोडरेज’ की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि एक भिखारी गोली लगने से घायल हो गया।
APR 15, 2024 11:24 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज
दिल्ली में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आद्रर्ता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
APR 15, 2024 10:03 IST
APR 15, 2024 09:11 IST
Delhi: डकैती के मामले में पकड़ा गया सूरज गुलिया उर्फ 'उल्लू'
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतर्राज्यीय कार जैकर सूरज गुलिया उर्फ उल्लू को लाडो सराय इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी पर पिस्टल तानी और फायरिंग की, लेकिन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी पिस्तौल भी जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कारजैकिंग व डकैती के 9 मामलों में वांछित था।
APR 15, 2024 08:20 IST
APR 15, 2024 08:10 IST
मुजफ्फरनगर जानसठ थाना क्षेत्र में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में स्थित दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने 18 लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
