LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 12 मार्च 2024 HIghlights: यूपी में नए मंत्रियों को मिला विभाग, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
शहरों के मुख्य समाचार, 12 मार्च 2024 HIghlights: यूपी में नए मंत्रियों को मिला विभाग, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Vande Bharat Train Launch News Today: Check List
MAR 12, 2024 20:00 IST
महोबा में पहाड़ी के नीचे दबने से चार श्रमिकों की मौत
यूपी के महोबा में मंगलवार को खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खनन के वक्त एक पहाड़ी का हिस्सा नीचे गिर गए, जिससे वहां काम कर रहे कई श्रमिक उसमें दब गए। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हुई है।
MAR 12, 2024 19:10 IST
यूपी में नए मंत्रियों को मिला विभाग
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। इनमें सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर के अलावा चार नए मंत्री शामिल हैं, जिन्हें मंत्रालय आवंटित किया गया है। विभागों के बंटवारे में सुभासपा नेता नेता ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला।
MAR 12, 2024 17:29 IST
MAR 12, 2024 17:00 IST
गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी ने लिए सात फेरे
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और “हिस्ट्रीशीटर” अनुराधा चौधरी उर्फ “मैडम मिंज” मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सात फेरे लिए। चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक एसयूवी कार में विवाह स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने द्वारका सेक्टर-3 के संतोष गार्डन इलाके में स्थित बारात घर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। संदीप के वकील ने 51,000 रुपये में बारात घर बुक किया है।
MAR 12, 2024 16:58 IST
देश को मिलीं 10 नई वंदे भारत, देखिए पूरी लिस्ट
MAR 12, 2024 16:57 IST
खट्टर का इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
MAR 12, 2024 15:41 IST
यूपी के अमेठी जिले के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गये
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। कासिमपुर रेलवे स्टेशन हाल्ट का का नाम जायस सिटी हुआ है।
MAR 12, 2024 14:48 IST
जैसलमेर में फाइटर प्लेन क्रैश
जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर फाइटर प्लेन क्रैश हॉस्टल में जा घुसा विमान, धमाके से दहल गया पूरा इलाका भारत शक्ति युद्धाभ्यास के बीच जैसलमेर में फाइटर जेट क्रैश हो गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शहर से 2किमी दूर भील समाज के हॉस्टल में विमान जा घुसा। घटना के समय उस कमरे में कोई नहीं था।
MAR 12, 2024 13:52 IST
Jodhpur: प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की हत्या
राजस्थान के जोधपुर में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, बहू के प्रेमी ने कंबल से सास का मुंह दबाकर उसके गले पर पेचकस के पांच बार वार किया। इस हमले से मौके पर ही सास की मौत हो गई है। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
MAR 12, 2024 13:07 IST
Sultanpur: भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या
सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में मीरपुर गांव दो भाईयों में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर एक विविदा हो गया है। इस विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
MAR 12, 2024 12:25 IST
Delhi: दिल्ली में बदलते दिख रहे हैं मौसम के मिजाज
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। रात से मौसम बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 मार्च को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है।
MAR 12, 2024 11:27 IST
Lakhi Mela 2024: आज से खाटू श्याम मेले का आगाज
राजस्थान के सीकर में आज से खाटू श्याम मेले की शुरुआत हो गई है। ये मेला 12 मार्च से 21 मार्च तक कुल 10 दिन के लिए चलेगा।
MAR 12, 2024 10:37 IST
झारखंड में पिता ने बेटी की हत्या कर शव को दफनाया
झारखंड के पलामू में बेटी को घर पर ना पाने से गुस्से और नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को ग्रामीणों की सहायता से दफना दिया ताकि किसी को हत्या का कोई साक्ष्य ना मिले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
MAR 12, 2024 09:50 IST
जौनपुर हाईवे पर टूरिस्ट बस की ट्रक के साथ टक्कर, 1 की मौत
जौनपुर हाईवे पर भवनाथपुर ग्राम सोनभद्र से अयोध्या की ओर जा रही टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घालयों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
MAR 12, 2024 09:16 IST
MAR 12, 2024 09:13 IST
यूपी में बदलते मौसम के कारण बढ़े वायरल फीवर के मरीज
उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यहां पर वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही डॉक्टरों की सलाह के बिना कोई दवा का सेवन न करें
MAR 12, 2024 08:20 IST
मुंबई में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
मुंबई के कमाठीपुरा में तीन मंजिला आवासीय इमारत में सोमवार रात 10 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ एम्बुलेंस और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे। आग पर 90 मिनट में काबू पाकर उसे बुझा दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
MAR 12, 2024 07:28 IST
दिल्ली में सोमवार को हुआ गर्मी का एहसास
दिल्ली में सोमवार को मार्च का इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
MAR 12, 2024 07:27 IST
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई, वहीं एक आईईडी विस्फोट में पुलिस का एक जवान भी जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि ये घटनाएं दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगे जंगलों में हुईं। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बलों के संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर निकले थे, उसी दौरान उनकी सुबह आठ-नौ बजे के बीच नक्सलियों के के साथ एक मुठभेड़ हुई।
MAR 12, 2024 05:51 IST
दिल्ली में शाहीन बाग, जामिया में पुलिस बल तैनात
सीएए लागू होने के बाद दिल्ली में भी हाई अलर्ट है। यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शाहीनबाग, जामिया नगर समेत सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों फ्लैग मार्च भी निकाला।
