LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 11 मई 2024 Highlights: राजस्थान में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, गुरुग्राम में सड़क पर खड़ी गाड़ी में लगी आग

Pushpendra KumarUpdated May 11, 2024, 20:54 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 11 मई 2024 Highlights: राजस्थान में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, गुरुग्राम में सड़क पर खड़ी गाड़ी में लगी आग

शहरों के मुख्य समाचार, 11 मई 2024 Highlights: राजस्थान में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, गुरुग्राम में सड़क पर खड़ी गाड़ी में लगी आग

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 11 मई 2024 Highlights: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, यूपी में एक शख्स ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन सोसायटी की एक इमारत की दसवीं मंजिल से नीचे गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गयी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 13 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। बिहार में नीट-स्नातक प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार राज्यों की अन्य ताजा खबरें कुछ इस प्रकार हैं-

Gujarat Board 10th Result Today

MAY 11, 2024 20:54 IST

राजस्थान के दौसा में शादी की रबड़ी खाने से 11 लोग बीमार

राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल में शादी में बची हुई रबड़ी खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, रबड़ी खाने के बाद आठ बच्चों समेत 11 लोगों को उल्टियां और दस्त होने लगी जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MAY 11, 2024 20:13 IST

छत्तीसगढ़ में नौ साल तक छात्रा से दरिंदगी करता रहा टीचर

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 21 वर्षीय एक युवती ने अपने स्कूल के शिक्षक पर पिछले लगभग नौ वर्ष से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गौरेला थाने के प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि जीपीएम जिले के एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ 21 वर्षीय एक युवती ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
MAY 11, 2024 19:26 IST

जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का रोडशो

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना पहला रोड शो किया।
MAY 11, 2024 17:59 IST

राजस्थान में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार को सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला घायल हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
MAY 11, 2024 17:28 IST

गुरुग्राम में सड़क पर खड़ी गाड़ी में लगी आग

गुरुग्राम में शनिवार को एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
MAY 11, 2024 16:38 IST

मदुरै शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश

MAY 11, 2024 15:35 IST

नोएडा में दो वाहनों की टक्कर में लगी भीषण आग

नोएडा दनकौर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे में दो कैंटर के आपस में टकराने से भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण कैंटरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
MAY 11, 2024 15:31 IST

दिल्ली के आंध्र भवन में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने की लोगों से मुलाकात

MAY 11, 2024 14:24 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश से चार धाम की यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है, जिससे चार धाम की यात्रा पर असर पड़ रहा है। अभी 10 मई को ही बाबा केदारनाथ के कपाट खुले थे और एक दिन में बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हो गई है। बारिश के कारण बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर सिरोबगड़ के पास मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया है।
MAY 11, 2024 13:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलांगीर में रैली को किया संबोधित

MAY 11, 2024 12:37 IST

Rajasthan: राजस्थान में आंधी बारिश और तुफान का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी व बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में सर्वाधिक बारिश गोगुंदा, उदयपुर में 75 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में अजमेर के भिनाय में 34 मिमी, झुंझुनू के बुहाना व प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में 18 मिमी व बीकानेर के पूगल में 15 मिमी बारिश हुई।
MAY 11, 2024 12:12 IST

Bihar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार ने क्या कहा

MAY 11, 2024 11:48 IST

दिल्ली में तूफान के बाद मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर धूल भरी आंधी और बारिश के बाद शनिवार को मौसम सुहावना हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने दिन में बारिश के साथ आंधी आने की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 62 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
MAY 11, 2024 11:14 IST

यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लिंक पर क्लिक कर पढ़ें अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लिंक पर क्लिक कर पढ़ें अपने शहर के मौसम का हाल
MAY 11, 2024 08:43 IST

सीतापुर में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने भी खुद को उड़ाया

सीतापुर में युवक ने बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी मारी गोली मार ली। इस तरह से 6 लोगों की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया। आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया।
MAY 11, 2024 08:04 IST

झांसी-कानपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसा होने पर दूल्हे समेत 4 लोगों की जलकर मौत, पढ़ें पूरी खबर

झांसी-कानपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसा होने पर दूल्हे समेत 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
MAY 11, 2024 05:36 IST

नोएडा सेक्टर-58 में इमारत की शटरिंग उड़ी , कई कारें क्षतिग्रस्त

MAY 11, 2024 05:34 IST

72 घंटे के लिए भारत- नेपाल सीमा सील,13 मई की शाम तक रहेगी रोक

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चौथे चरण के अंतर्गत 13 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन बंद कर शुक्रवार को बार्डर सील कर दिया गया है। शाम पांच बजे से 13 मई सोमवार की शाम मतदान होने तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सुविधाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा
MAY 11, 2024 05:33 IST

नोएडा में तेज आंधी में लोहे की शटरिंग गिरी, चार मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार देर रात तेज आंधी की वजह से एक इमारत में मरम्मत के लिए लगाई गई लोहे की शटरिंग गिर गई, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास स्थित एक इमारत में मरम्मत के लिए लगाई गई लोहे की शटरिंग गिर गई, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए।
MAY 11, 2024 05:33 IST

बिहार: नीट-स्नातक प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक चार अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान