LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 11 मार्च 2024 LIVE: दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला, रेवाड़ी में 6 लोगों की एक्सीडेंट में मौत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 11 मार्च 2024 LIVE: दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला, रेवाड़ी में 6 लोगों की एक्सीडेंट में मौत
MAR 11, 2024 15:41 IST
गाजीपुर में बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 4 की मौत
गाजीपुर में बारातियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिर गया, जिससे बस में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
MAR 11, 2024 15:04 IST
रांची में असामाजिक तत्वों ने खंडित की प्रतिमाएं
रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में तीन मंदिरों की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। जिसके बाद आक्रोशित लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।
MAR 11, 2024 14:53 IST
दिल्ली में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
दिल्ली में एक अपराधी को मोहन गार्डन थाने की पुलिस टीम गिरफ्तार करने गई थी, इसी दौरान पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जब पुलिस टीम इलाके में पहुंची, तो बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस के साथ बहस और धक्का-मुक्की करने लगे।
MAR 11, 2024 14:24 IST
प्रयागराज से दिल्ली, बिलासपुर और पुणे की विमान सेवा होगी बंद
प्रयागराज एयरपोर्ट से एलाइंस एयर दिल्ली बिलासपुर और इंडिगो की पुणे जाने वाली फ्लाइट की उड़ान 29 मार्च से बंद हो जाएंगी। इनकी अप्रैल बुकिंग भी बंद कर दी गई है। डीजीसीए द्वारा जारी समर समय सारणी में तीनों फ्लाइटों को शामिल नहीं किया गाय है।
MAR 11, 2024 13:40 IST
Sonipat: शराब व्यापारी की हत्या की जांच के लिए 8 टीमों का गठन किया
हरियाणा के सोनीपत जिले में दो हमलावरों ने शराब व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में की जांच करने के लिए और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया।
MAR 11, 2024 13:24 IST
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने रविवार रात एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इन बदमाशों ने दिल्ली में कई जगहों से सैकड़ो वाहनों के शीशे तोड़कर उनमें रखे लैपटॉप और अन्य कीमती सामान की चोरी किए हैं। बदमाशों ने अपना अपराध भी कुबूल कर लिया है।
MAR 11, 2024 12:43 IST
बलिया में किराये को लेकर विवाद के बाद एक महिला की हत्या
बलिया के उजियारपुर गांव में एक महिला की किराये के वसूली को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गयी। यह महिला बिहार के बक्सर की रहने वाली थी। उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
MAR 11, 2024 12:33 IST
कोटा हादसे में मरने वाले बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये
कोटा में महाशिवरात्रि पर हुए हादसे में मरने वाले बच्चों के परिजनों को राजस्थान सरकार वित्तीय सहायता देगी। इन बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।
MAR 11, 2024 11:22 IST
मुंबई में तटीय सड़क के पहले चरण का उद्घाटन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच तटीय सड़क के पहले चरण का आज उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पहले चरण में 10.5 किलोमीटर लंबा रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वर्ली सीफेस, हाजी अली मोड़ और अमरसन्स मोड़ से तटीय सड़क पर प्रवेश कर सकते हैं और मरीन लाइन्स में बाहर निकल सकते हैं।सोमवार को इस तटीय सड़क के दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
MAR 11, 2024 10:16 IST
रेवाड़ी में स्टेपनी बदलने के दौरान गाड़ी ने मारी टक्कर, 6 की मौत
खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे कुछ लोगों की रेवाड़ी में सड़क हादसे में मौत गई है। इन लोगों की कार का टायर रास्ते में खराब हो गया था। गाड़ी की स्टेपनी बदलने के दौरान इन्हें दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।
MAR 11, 2024 09:47 IST
ठाणे में एक मकान पर कुछ लोगों ने की गोलीबारी
ठाणे के कल्याण इलाके में रविवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने एक मकान पर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह गोलीबारी क्यों की गई। घटना के समय गोलीबारी की तेज आवाज सुनकर घर में रहने वाले लोग जाग गए और गोलियों के छर्रे छत में छेद करते हुए मकान के अंदर गिर गए।
MAR 11, 2024 09:14 IST
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 13 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12 मार्च से प्रदेश का मौसम बिगड़ना शुरू होगा और 13 मार्च को कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
MAR 11, 2024 08:19 IST
Dwarka Expressway के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली में 'द्वारका एक्सप्रेसवे' का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा सोमवार को किया जाएगा। जिसके चलते कई इलाकों में यातायात की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। यातायात पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक क्षेत्र में यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। जारी एडवाइजरी में वाहन चालकों से धूलसिरस चौक, सेक्टर आठ-नौ चौराहे, कार्मेल चौक सेक्टर-20, सेक्टर-23 थाने के पास जानकी चौक और पोचनपुर फ्लाईओवर सेक्टर-23 चौक की ओर जाने से बचने को कहा गया है। इसके अलावा परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के निकट, सेक्टर -21 मेट्रो स्टेशन से पैसिफिक मॉल कट, गोल्फ कोर्स रोड से धूलसिरस चौक व बामनोली और भरथल चौक से धूलसिरस चौक और छावला रोड तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
MAR 11, 2024 08:45 IST
Dwarka Expressway: पीएम मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले रास्ते में जाम रहने की संभावना है।
MAR 11, 2024 08:01 IST
Patna Road Accident: अटल पथ पर हुआ भीषण सड़क हादसा
पटना के अटल पथ पर एक एसयूवी कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में एक युवकी की मौत और एक के पेट में रोड घुसने की जानकारी सामने आई है। कार में बैठे अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
MAR 11, 2024 06:48 IST
सिरोही जिले में कांस्टेबल की हत्या
राजस्थान के सिरोही जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था, जिस दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गई। कांस्टेबल निरंजन सिंह ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी।
MAR 11, 2024 05:39 IST
MAR 11, 2024 06:25 IST
Haryana: हिसार प्रोफेसर और बेटी की मौत
हरियाणा के हिसार में एक प्रोफेसर और उनकी 8 वर्षीय बेटी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उनके कार्यालय में मृत पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतकों के गले किसी धारदार चीज से रेते गए हैं। प्रोफेसर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत थे और विश्वविद्यालय परिसर में मिले घर में रहते थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MAR 11, 2024 05:35 IST
MAR 11, 2024 05:34 IST
Kolkata: बेलेघता इलाके में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
कोलकाता के बेलेघता इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत में देर रात आग लग गई। इस दौरान वहां रहने वाले निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि आग के कारण किसी की घायल होने की खबर नहीं है। फायर टीम ने 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के अनुसार ये आग एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से लगी थी।
