LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 11 अप्रैल 2024 Highlight: पीलीभीत में डंपर की बाइक सवारों से टक्कर में पांच लोगों की मौत, आजमगढ़ में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, 11 अप्रैल 2024 Highlight: पीलीभीत में डंपर की बाइक सवारों से टक्कर में पांच लोगों की मौत, आजमगढ़ में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
APR 11, 2024 20:11 IST
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई का शार्पशूटर गिरफ्तार
दिल्ली के बाहरी इलाके से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है।
APR 11, 2024 18:54 IST
अलीगढ़ में फ्री फलस्तीन के पोस्टर को लेकर झड़प
अलीगढ़ के दिल्ली गेट थाना इलाके में गुरुवार को ईद के मौके पर ईदगाह में प्रदर्शनकारियों ने ‘फलस्तीन मुक्त करो’ के नारे वाला एक बैनर लगाया जिसे लेकर कुछ युवकों और पुलिस के बीच मामूली नोकझोंक हुई।
APR 11, 2024 18:10 IST
सारण में आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
बिहार के सारण जिले में बालू माफिया से घूस लेने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
APR 11, 2024 17:18 IST
हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ स्कूल बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए
हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बस का चालक कथित तौर पर नशे में था और वाहन के पास फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी नहीं थे।
APR 11, 2024 16:30 IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी की है, जहां बी-2 टॉवर के सातवें फ्लोर पर आग लग गई।
APR 11, 2024 16:03 IST
South Delhi: चार मंजिल की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग
दक्षिणी दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन इलाके की चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई है। आग की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह की अभी जांच की जा रही है।
APR 11, 2024 15:31 IST
APR 11, 2024 14:28 IST
APR 11, 2024 13:39 IST
जयपुर, चूरू, अलवर और करौली में हल्की बारिश
राजस्थान के जयपुर, चूरू, अलवर और करौली जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई है। दूसरी तरफ अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
APR 11, 2024 12:48 IST
Bihar : ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में दो श्रद्धालुओं की मौत
बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
APR 11, 2024 12:18 IST
Pilibhit: डंपर ने बाकइ सवारों को मारी टक्कर, पांच की मौत
पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 11, 2024 11:25 IST
Pratapgarh: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कारावास की सजा
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में सात साल पुराने दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिवकुमार को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दुष्कर्म का ये मामला 13 मार्च 2017 का था। यहां 20 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लंबे समय के इंतजार के बाद आरोपी को सजा मिली है
APR 11, 2024 10:34 IST
Delhi: दिल्ली में आज बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर के आसमान में बादल छाए हुए हैं। शाम तक में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे शहर के तापमान पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि आज शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री कम है।
APR 11, 2024 10:04 IST
आजमगढ़ में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगांव में तालाब में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम उस समय हुई जब चार बच्चे तालाब में नहाने गए थे। बच्चों की उम्र सात से दस वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने इन बच्चों के कपड़े देखे, इसके बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
APR 11, 2024 10:02 IST
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के राजपुरा इलाके के फ्रेसीपुरा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
APR 11, 2024 09:11 IST
UP में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें कहां होगी भारी बारिश
APR 11, 2024 06:52 IST
ईद पर दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का साया
APR 11, 2024 05:37 IST
APR 11, 2024 05:33 IST
कानपुर में बारिश, तपती गर्मा से मिली राहत
कानपुर में तपती गर्मी के बीच 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके साथ ही हल्की बारिश से मौसम बदल गया। दिन में 38.2 डिग्री रहा तापमान हवा और बारिश से पांच डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक रुक-रुककर इसी तरह से आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।
APR 11, 2024 05:33 IST
दिल्ली पुलिस ने मेट्रो में होली खेलने, वीडियो बनाने के आरोप में दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रो ट्रेन में होली खेलने और वीडियो बनाने के कार्य में कथित तौर पर शामिल थीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों महिलाओं पर आठ अप्रैल को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
