LIVE

शहरों के मुख्य समाचार Delhi-NCR Highlights: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत, दिल्ली-एनसीआर के 100 स्कूलों को बम से उड़ाने के लिए मिली धमकी

Pooja KumariUpdated May 1, 2024, 20:15 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार Delhi-NCR Highlights: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत, दिल्ली-एनसीआर के 100 स्कूलों को बम से उड़ाने के लिए मिली धमकी

शहरों के मुख्य समाचार Delhi-NCR Highlights: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत, दिल्ली-एनसीआर के 100 स्कूलों को बम से उड़ाने के लिए मिली धमकी

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 1 मई 2024 Highlights: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत का दावा। दिल्ली-एनसीआर के 100 स्कूलों का बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिनकी जांच जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या आ रही हैं, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 27 साल से फरार हत्या के आरोपी टिल्लू उर्फ रामदास को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAY 01, 2024 19:14 IST

एमपी के छात्रावास में दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
MAY 01, 2024 17:52 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इब्राहिमपट्टी कस्बे में मंगलवार को सन्नू शर्मा (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
MAY 01, 2024 17:24 IST

बाहरी दिल्ली में झुग्गी बस्ती में आग लगी

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
MAY 01, 2024 16:08 IST

मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं।
MAY 01, 2024 13:55 IST

वीकेंड पर कोस्टल रोड खुला रहेगा, 16 घंटे मिलेगी सुविधा

वीकेंड पर कोस्टल रोड खुला रहेगा, 16 घंटे मिलेगी सुविधा
MAY 01, 2024 12:37 IST

दिल्ली-एनसीआर के 100 स्कूलों का बम से उड़ाने की धमकी, जानें किसके नाम हैं शामिल

दिल्ली-एनसीआर के 100 स्कूलों का बम से उड़ाने की धमकी, जानें किसके नाम हैं शामिल
MAY 01, 2024 10:42 IST

मथुरा में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मारने के आरोप में दो अरेस्ट

मथुरा के राधापुरम के गोवर्धन चौक पर एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई थी। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया अब पुलिस से आरोप में आईपीसी, 1860 की धारा 429 जोड़ने का आह्वान कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस भयानक अपराध के अपराधियों को पूरी तरह से दंडित किया जाए।
MAY 01, 2024 09:53 IST

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पुजारी की हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक मन्दिर के पुजारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।‌ घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में स्थित एक मन्दिर के पुजारी अशोक चौबे (60) की मंगलवार देर रात कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
MAY 01, 2024 10:09 IST

दिल्ली के पांच स्कूलों को मिली परिसर में बम होने की धमकी

दिल्ली के पांच विद्यालयों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई।उन्होंने बताया कि सभी पांच विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गयी।
MAY 01, 2024 08:26 IST

नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरकर महिला श्रमिक की मौत

नोएडा के पास एक सोसाइटी में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंगोत्री नाम की महिला ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में एक श्रमिक के तौर पर काम करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति विजय टंडन के साथ उसी सोसाइटी में रहती थी।
MAY 01, 2024 08:06 IST

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट
MAY 01, 2024 07:23 IST

ED ने चावल ‘घोटाले' में मार्कफेड के पूर्व एमडी को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 175 करोड़ रुपये के कथित चावल मिल घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में छत्तीसगढ़ ‘मार्कफेड’ के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) मनोज सोनी को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि सोनी को गिरफ्तार करने के बाद उसे रायपुर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग की। उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने सोनी को चार मई तक पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
MAY 01, 2024 07:23 IST

राष्ट्रपति के अयोध्या कार्यक्रम की मिनट टू मिनट अपडेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या कार्यक्रम की मिनट टू मिनट अपडेट
MAY 01, 2024 06:32 IST

बागपत में दो महिलाओं की गला रेंतकर हत्या

बागपत में दो महिलाओं की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि संदेह के तौर पर मृतकों में से एक महिला के बेटे मनीष को हिरासत में लिया गया है। उसके मुताबिक मृतकों की पहचान सरोज (58) और वर्षा (28) के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आज शाम करीब चार बजे थाना छपरौली पुलिस को हलालपुर गांव में दो महिलाओं की हत्या की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को सरोज के बेटे मनीष पर संदेह हुआ।
MAY 01, 2024 06:30 IST

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के तीन सुपरवाइजर सस्पेंड

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के तीन पर्यवेक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों पर राजेंद्र नगर इलाके में अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाले बिल्डर के साथ मिलीभगत करने का आरोप है। जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने सोमवार को राजेंद्र नगर क्षेत्र के आकस्मिक निरीक्षण में कई अवैध निर्माण पाए। वत्स ने बताया कि जीडीए सुपरवाइजर अनिल त्यागी, अरविंद चौहान और राजू दिवाकर को निलंबित कर दिया गया हैं और उनके निलंबन के आदेश मंगलवार से लागू हो गये हैं।
MAY 01, 2024 05:44 IST

27 साल से फरार आरोपी ऋषिकेश से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 27 साल से फरार आरोपी टिल्लू उर्फ रामदास को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर हत्या का आरोप है, टिल्लू ने वित्तीय विवाद में पड़ोस में रहने वाले अपने दो रिश्तेदारों की हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी की लोकेशन ऋषिकेश के मंदिरों के पास मिली थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्वयंसेवक के तौर पर तीन दिनों तक भंडारा किया। जहां प्रसाद लेने आए आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
MAY 01, 2024 05:44 IST

मध्य प्रदेश में कहीं बारिश, तो कहीं गर्मी का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, यहां सोमवार से मंगलवार के बीच कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल में कुछ जगहों पर बारिश हुई। वहीं अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहा। बारिश के बावजूद कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं।
MAY 01, 2024 05:43 IST

पटना में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

पटना के नौबतपुर में एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम को जाम कर दी और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की हैं। इस दौरान रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता साफ कराया।
MAY 01, 2024 05:43 IST

झारखंड में नाबालिग से रेप के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक अदालत ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को एक नाबालिग से बलात्कार के जुर्म में मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला करीब चार साल पहले का है। लड़की उस समय 13 वर्ष की थी और दोषी को जानती थी। वह बलात्कार के कारण गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सत्र न्यायाधीश-प्रथम की अदालत ने सेलाई बिरुआ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
MAY 01, 2024 05:43 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी रामलला के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या आ रही हैं। वे शाम चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी। अयोध्या में वे कई धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 6:45 बजे रामलला के दर्शन करेंगी। वे कुबेर टीला के दर्शन के बाद शाम को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।