LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 07 अप्रैल 2024 Highlight: पहली बार वोट देने जाएंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग, महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर मारपीट

Varsha KushwahaUpdated Apr 7, 2024, 20:48 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 07 अप्रैल 2024 Highlight: पहली बार वोट देने जाएंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग, महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर मारपीट

शहरों के मुख्य समाचार, 07 अप्रैल 2024 Highlight: पहली बार वोट देने जाएंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग, महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर मारपीट

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 07 अप्रैल 2024 Highlight: लोकसभा चुनाव में झारखंड के बूढ़ा पहाड़ के लोग आजादी के बाद पहली बार वोट देंगे, उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर युवतियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की, दिल्ली में सीबीआई ने बच्चों की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बच्चों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया और 7 से 8 नवजात को रेस्क्यू किया है। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास स्थित एक रेस्तरां में आग लग गई। इनके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:

APR 07, 2024 20:39 IST

गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी

गुजरात के वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया की मृतक छात्र राजस्थान का निवासी है।
APR 07, 2024 20:13 IST

बेंगलुरू में बस पलटने से तीन लोगों की मौत

कर्नाटक में बेंगलुरु से उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण जा रही एक निजी बस के रविवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
APR 07, 2024 19:09 IST

गुरुग्राम के मॉल में गोलीबारी

गुरुग्राम में एक मॉल में रविवार को शराब के नशे में गोलीबारी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक हमलावर ने 26-वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी।
APR 07, 2024 18:14 IST

UP के फतेहपुर में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि फसल की कटाई करते समय खेत में रामू हाड़ा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है।
APR 07, 2024 17:56 IST

कुशीनगर में आवारा कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला।
APR 07, 2024 17:12 IST

दिल्ली में माचिस न देने पर युवक को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में माचिस देने से मना करने पर दो किशोरों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है।
APR 07, 2024 17:11 IST

दिल्ली में माचिस देने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां माचिस देने से मना करने पर दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
APR 07, 2024 17:09 IST

पश्चिम बंगाल में दो किसानों पर गिरी बिजली

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक हुगली जिले के तारकेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब मृतक लक्ष्मण मलिक बारिश के बीच खेत में काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के गायघाट में हुई एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 38 वर्षीय नेपाल हलदर की मौत हो गई।
APR 07, 2024 16:17 IST

आप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और हरियाणा में किया अनशन

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में एक दिन का अनशन किया। आप कार्यकर्ता अपना विरोध जताने के लिए दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एकत्र हुए। पुणे समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी आप कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर विरोध प्रदर्शन किया। आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता और पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक-दिवसीय अनशन के लिए रविवार को कुरुक्षेत्र में एकत्र हुए।
APR 07, 2024 15:07 IST

बारामूला में तीन फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क की गई

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार को अधिकारियों ने तीन भगोड़े अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने कहा, “उरी में अदालत से कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर/पाकिस्तान भाग गये अपराधियों मोहम्मद लतीफ, सदर दीन और अजीज दीन की करोड़ों रुपये मूल्य की 39 कनाल और 15 मरला जमीन कुर्क की गई है।
APR 07, 2024 15:06 IST

हैदराबाद में बंदूक मिसफायर होने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

हैदराबाद में रविवार को बंदूक मिसफायर होने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हुसैनी आलम पुलिस स्टेशन की सीमा में कबूतर खाना के पास ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल बालेश्वर (52) मृत पाए गए। सिपाही की बंदूक से दो राउंड गोली चली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह मिसफायर का मामला है या उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है।
APR 07, 2024 13:19 IST

पहली बार वोट देने जाएंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग

लोकसभा चुनाव में झारखंड के बूढ़ा पहाड़ के लोग आजादी के बाद पहली बार वोट देंगे। एक साल पहले यह इलाका नक्सलियों के चंगुल से आजाद कराया गया है। अब यहां के बच्चे स्कूल में पढ़ने भी जाने लगे हैं। हालांकि अभी भी सुरक्षा बल 24 घंटे अलर्ट पर रहते हैं।
APR 07, 2024 12:40 IST

लखनऊ में आज IPL मैच के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग का मैच होने वाला है। मैच के मद्देनजर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस बीच दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक लोगों को इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।
APR 07, 2024 12:28 IST

कुशीनगर में कुत्तों के हमले से महिला की मौत

कुशीनगर में एक महिला को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। स्थानीय लोगों को नहर के पास महिला का शव आंशिक रूप से खाया हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
APR 07, 2024 11:24 IST

महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर मारपीट

उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर युवतियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। युवतियों के खिलाफ महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
APR 07, 2024 10:21 IST

West Bengal: हुगली शहर में तेज बारिश

APR 07, 2024 09:35 IST

जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पीएम मोदी आज चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारी तेज हो गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा एमपी के जबलपुर में भी रोड शो का करेंगे और बीजेपी के अभियान की शुरुआत करेंगे।
APR 07, 2024 09:00 IST

MP: ASI की एक टीम सर्वेक्षण के लिए धार में भोजशाला परिसर पहुंची

APR 07, 2024 07:54 IST

UP: हीटवेव के आशंका के बीच स्कूलों का बदलेगा समय

मौसम विभाग के द्वारा दी जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में लखनऊ और अन्य यूपी के शहरों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में शहरों में बारिश और आंधी की संभावना भी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद यूपी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी और हीट वेव के आशंका के बीच स्कूल और कॉलेजों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
APR 07, 2024 06:50 IST

UP: यूपी के कई शहरों में तापमान 40 के पार

यूपी के कई शहरों में गर्मी का कहर बरसने लगा है। यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर सहित कई इलाकों में तापमान 40 के पार जा चुका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यूपी की राजधानी में 11 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई